फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   education

अधूरी जानकारी देने वाले स्कूलों को नहीं बनाया जाएगा परीक्षा केंद्र

Sun, 26 Dec 2021 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
education
बदायूं। यूपी बोर्ड अब उन स्कूलों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाएगा जिन विद्यालयों ने विभाग को अपूर्ण या असत्य जानकारी दी है। इनकी छंटनी बोर्ड की ओर से चल रही है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जिले से 276 कॉलेज ने सेंटर बनाए जाने के लिए ऑनलाइन डाटा बोर्ड को भेजा है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं, ताकि जब भी परीक्षाएं हों विभाग को दिक्कत न हो। इसी क्रम में बोर्ड ने इस बार अधूरी जानकारी देने वाले विद्यालयों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाने का निर्णय किया है।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि जिन अशासकीय सहायता प्राप्त व वित्त विहीन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र निर्धारित किया जाए, उनमें प्रवेश द्वार सहित शिक्षण कक्षों, प्रश्नपत्रों व उत्तर पुस्तिकाओं के रखने के स्ट्रांग रूम व उनके सीलिंग/ पैकिंग रूम में वायस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरा, रिकार्डिंग के लिए डीवीआर समेत अन्य चीजों को पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ये तीन स्कूल नहीं बनेंगे परीक्षा केंद्र
बोर्ड की ओर से सालिकराम आदर्श इंटर कॉलेज अब्दुल्लागंज, जीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज ककराला, राम श्रीदेवी भानु प्रकाश सिंह चौहान कन्या इंटर कॉलेज परसिया को डिबार घोषित किया है। इन कॉलेजों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा।
-
जिले के तीन कॉलेज डिबार हैं। इनको परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। अन्य जो भी परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। उनका चयन बोर्ड स्तर पर किया जाएगा।
- डॉ. प्रवेश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed