{"_id":"61b26977c9b5610a00271580","slug":"education-badaun-news-bly4687457116","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी साहित्य परिषद की अध्यक्ष बनीं शिल्पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रेजी साहित्य परिषद की अध्यक्ष बनीं शिल्पी
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में चुने गए पद अधिकारी।संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। राजकीय महाविद्यालय में वर्तमान सत्र के लिए अंग्रेजी साहित्य परिषद के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। इसमें शिल्पी सिंह को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
बृहस्पतिवार को कॉलेज में अंग्रेजी साहित्य परिषद का चुनाव हुआ। इसमें चुनाव अधिकारी डॉ. राजधारी यादव, सहायक चुनाव अधिकारी डॉ. संजय कुमार की देखरेख में डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने मतदान संपन्न कराया। मतगणना के दायित्व का निर्वहन डॉ. सतीश सिंह यादव व डॉ. दिलीप वर्मा ने किया। यहां अध्यक्ष पद पर सर्वाधिक 61 मत शिल्पी सिंह को मिले। उन्हें अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। वहीं अध्यक्ष पद पर मधु को 30 और संध्या पाल को आठ मत प्राप्त हुए।
महामंत्री के रूप में संध्या पाल निर्विरोध निर्वाचित हुईं तो कशिश आर्य और गोविंद सिंह निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए। अभय पाठक और सावित्री गुप्ता संयुक्त मंत्री चुने गए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप अफसार गाजी, बंटी सागर, शैलेश शर्मा, दीक्षा सक्सेना, करुणा गोस्वामी, नेहा और धर्मेंद्र सिंह निर्वाचित हुए। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. अंशु सत्यार्थी ने माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इस मौके पर अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योति विश्नोई, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. पवन कुमार, डॉ. सचिन राघव, डॉ .मितिलेश, प्रशांत, अनुज प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद