फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   education

एनएसएस दिवस पर पौधरोपण

Sat, 25 Sep 2021 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
education
गिंदो देवी महिला महाविद्यालय की एनएसएस इकाई की ओर से कॉलेज में पौधरोपण किया गया। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। गिंदो देवी महिला महाविद्यालय की एनएसएस इकाई की ओर से एनएसएस दिवस मनाया गया। स्वयंसेविकाओं ने पौधरोपण कर पौधों के संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर भाषण प्रतियोगिता भी हुई।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. गार्गी बुलबुल ने कहा कि एनएसएस का मुख्य उद्देश्य छात्रों के व्यक्तित्व और चरित्र के विकास के साथ-साथ राष्ट्र सेवा के लिए उन्हें जागरूक करना है। कार्यक्रम संयोजिका सरला देवी चक्रवर्ती ने बताया कि किसी राष्ट्र के निर्माण में युवाओं का बहुत बड़ा योगदान होता है। आज देश में करीब 65 फीसदी जनसंख्या युवाओं की है। ऐसे में यह सौभाग्य की बात है कि देश का चहुंमुखी विकास एक साथ हो सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसके लिए आजादी के समय गांधी जी ने युवाओं को राष्ट्रीय सेवा से जोड़ने पर विशेष बल दिया था। आजादी के बाद विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने डॉ. राधाकृष्णन की अध्यक्षता में पहली बार स्वैच्छिक आधार पर शैक्षिक संस्थाओं में राष्ट्रीय सेवा आरंभ करने की सिफारिश की। हर साल 24 सितंबर को राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. इति अधिकारी ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन प्रदान करना है। डॉ. उमा सिंह गौर ने बताया कि स्वयंसेवी नए राष्ट्र के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस अवसर पर हुई भाषण प्रतियोगिता पलक वर्मा प्रथम, पूनम यादव द्वितीय और राजकुमारी, शिवांगी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। डॉ. उमा सिंह गौर, साक्षी, सौम्या, वैष्णवी, उजाला, शिवनी, सलोनी, सुषमा, राजकुमारी, निशा, पूनम यादव, साबिर, आरती, रोशनी बघेल आदि मौजूद रहे।
----
एनएसएस, एनसीसी के वालंटियर्स पुरस्कृत
बदायूं। राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस का 52 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य अतिथि नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी डॉ. दिनेश यादव ने स्वामी विवेकानंद व मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। समारोह की अध्यक्षता कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. अंशु सत्यार्थी ने तो संचालन एनएसएस के जिला नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने किया। इसमें फिट इंडिया फ्रीडम रन में भाग लेने वाले एनएसएस और एनसीसी के वालंटियर्स को पुरस्कृत किया।
मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश यादव ने कहा कि एनएसएस राष्ट्र के निर्माण की दिशा में बौद्धिक युवा पीढ़ी का समायोजन करते हुए जन-जन की समस्याओं का निराकरण करने का सर्वाधिक उचित माध्यम है। एनएसएस से जुड़ना बड़ी बात नहीं है, इसे जीना बड़ी बात है।

डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने कहा कि प्राचीन गुरुकुल परंपरा का पुन: जीवंत रूप राष्ट्रीय सेवा योजना में देखने को मिलता है।
विशिष्ट अतिथि जिला प्रशिक्षक देवेंद्र गंगवार ने कहा कि त्याग तपस्या के साथ कम संसाधन में जीवन जीने की कला एनएसएस के गतिविधियों में देखने को मिलता है। एनसीसी की प्रभारी डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने कहा कि एनएसएस से छात्र-छात्राएं समाज सेवा के माध्यम से अपने व्यक्तित्व का निर्माण कर राष्ट्र का पुनर्निर्माण करते हैं। राजनीति विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ. डाली ने कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में समस्त शोध और अनुसंधान समाज के लिए ही होते हैं। अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. अंशु सत्यार्थी ने कहा कि एनएसएस की गतिविधियों से कॉलेज की एक अलग पहचान बनी हुई है। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिल कुमार, डॉ. बबीता यादव, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. संजय कुमार, डॉ. प्रेमचंद्र, डॉ. ज्योति विश्नोई मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed