फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   education

बिसौली इंस्पेक्टर की बेटी का सिविल सर्विसेज में चयन

Sat, 25 Sep 2021 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
education
बदायूं अनुराधा। - फोटो : BADAUN
बदायूं। बिसौली कोतवाल ऋषिपाल सिंह की बेटी अनुराधा का सिविल सर्विसेज में चयन हो गया है। उन्हें 704 रैंक मिली है। परिवार मूल रूप से बुलंदशहर जिले के शिकारपुर कस्बे का निवासी है।
विज्ञापन

बिसौली इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह बेटी की सफलता की जानकारी मिलते ही घर पहुंच गए। यहां शुक्रवार रात परिवार ने साथ मिलकर खुशियां मनाईं। बातचीत में अनुराधा ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा शिकारपुर के ही मां भगवती कान्वेंट स्कूल में हुई। इंटरमीडिएट भी वहीं के एसएन इंटर कॉलेज से किया। इसके बाद बीएससी और एमएससी आगरा विवि से की। सिविल सर्विसेज के लिए राजनीति विज्ञान विषय को चुना।
विज्ञापन

पहले प्रयास में प्री निकाल सकीं और इस बार साक्षात्कार में भी अंतिम रूप से सफल हो गईं। परिवार में पिता व मां राधा देवी के अलावा दो छोटे भाई गुरुमीत और गोपाल हैं जो बीटेक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बारह घंटे की पढ़ाई, लाइब्रेरी रोज जाती थीं
अनुराधा ने अपनी सफलता का मंत्र सतत अध्ययन को बताया। कहा कि रात में बारह बजे तक पढ़ाई करतीं थीं। सुबह छह बजे उठने के बाद फिर सबक दोहराने में जुटती थीं। मां ने कभी बेटे और बेटी में भेद नहीं किया और पूरी सहूलियत दी जिससे वह मन लगाकर पढ़ सकें। उन्होंने भी किसी एकेडमी का नियमित तौर पर सहारा लिए बिना घर पर ही पढ़ाई को वरीयता दी तो यह संभव हो सका। कहा कि रोज लाइब्रेरी जाने से भी नई नई जानकारियां जुटाने में मदद मिली। वह अपने पिता को आदर्श मानती हैं। उन्होंने हर मौके पर उनका हौसला बढ़ाया।

-
इंस्पेक्टर बोले- बेटी पर है गर्व
इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह बेटी की सफलता से बेहद खुश दिखे। उनका कहना था कि रविवार को अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस है। उन्हें बेटी ने एक दिन पहले ही यह तोहफा दे दिया। इससे ज्यादा खुशी की बात एक पिता के लिए और क्या हो सकती है। पता नहीं कल बेटी को आईपीएस ग्रेड मिल जाए तो उन्हें उसे सेल्यूट करते हुए गर्व की अनुभूति होगी। अनुराधा ने उनके परिवार का ही नहीं, शिकारपुर कस्बे का भी नाम रोशन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed