फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   education

खुद को कमजोर न समझें छात्राएं

Thu, 09 Sep 2021 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
education
मझिया स्कूल में छात्राओं को जानकारी देतीं महिला पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। महिला मिशन के अंतर्गत बुधवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय मझिया में पुलिस की ओर से महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महिला पुलिस कर्मियों ने छात्राओं और गांव की महिलाओं को उनकी सुरक्षा के संबंध में बताया। कहा कि महिलाएं अब किसी क्षेत्र में कमजोर नहीं है और न ही उन्हें खुद को कमजोर समझना चाहिए। कोई दिक्कत होने पर महिला हेल्पलाइन नंबरों पर फोन करें।
विज्ञापन

एसआई संगीता यादव के निर्देशन में हुए कार्यक्रम में महिला पुलिसकर्मी प्रभा यादव ने छात्राओं और महिलाओं को बताया कि हमें अपनी सुरक्षा के प्रति हमेशा सजग रहना चाहिए। कभी खुद को अबला न समझें। महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड केयर और सीएम हेल्पलाइन नंबरों के विषय में बताया। कहा कि यह वे नंबर है, जिन पर किसी भी तरह की दिक्कत होने पर फोन करने पर तुरंत मदद मिल सकेगी।
विज्ञापन

महिला पुलिसकर्मी अंशु त्यागी ने कहा कि समाज के अंदर तरह तरह के लोग होते हैं। हमें अच्छे इंसान की पहचान करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी अपरिचित व्यक्ति की बातों में नहीं आना चाहिए। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति है तो उसकी सूचना 112, 1076, 181, 1010 नंबर पर फोन करके दी जा सकती है। इंचार्ज प्रधानाध्यापिका गीता सिंह ने भी छात्राओं को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने को प्रेरित किया। साथ ही महिला सशक्तीकरण के विषय में भी बताया। कार्यक्रम में शिक्षिका प्रतिभा सिंह, श्वेता गुप्ता, अनुदेशक करुणेश, मिथिलेश, शिक्षक राजीव कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed