{"_id":"611ffde18ebc3e7a157ea12a","slug":"education-badaun-news-bly4569884110","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 अगस्त पर ध्वजारोहण नहीं किया, दो प्रधानाध्यापक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 अगस्त पर ध्वजारोहण नहीं किया, दो प्रधानाध्यापक निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। स्वतंत्रता दिवस पर सहसवान इलाके के दो विद्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया गया। स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल किया तब शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जानकारी हुई। जांच कराई गई। इसके आधार पर दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निलंबित कर दिया गया। जबकि सहायक अध्यापक की वेतन वृद्धि, शिक्षामित्र और अनुदेशक का मानदेय रोक दिया गया है।
पंद्रह अगस्त को सहसवान क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय घूरनपुर और संविलियन विद्यालय बढ़ेरिया सुनसान पड़े रहे। न तो यहां राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और न ही बच्चों को बुलाकर मिष्ठान वितरण किया गया। दोपहर 12 बजे तक जब कोई विद्यालय नहीं पहुंचा तो स्थानीय लोगों ने विद्यालय की वीडियो बनाकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भेज दी और व्हाट्सएप ग्रुप पर भी वायरल कर दिया। इस पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मामले की प्राथमिक जांच कराई। पाया गया कि दोनों विद्यालय खुले ही नहीं थे।
इस पर एडी बेसिक ने उच्च प्राथमिक विद्यालय घूरनपुर के प्रधानाध्यापक सगीर अहमद और संविलियन विद्यालय बढ़ेरिया के प्रधानाध्यापक जीतेश कुमार राना को निलंबित करने का आदेश दिय। बीएसए ने यह कार्रवाई कर दी है। संविलियन विद्यालय में ही तैनात सहायक अध्यापक मोहसिना चौधरी की वेतन वृद्धि रोक दी गई है। इसी विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र जयराम और उच्च प्राथमिक विद्यालय घूरनपुर में तैनात अनुदेशक सना बी का मानदेय रोक दिया गया है। मामले की जांच बीईओ अजय कुमार को सौंपी गई है। ये जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित प्रधानाध्यापकों और अध्यापकों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर उच्च प्राथमिक विद्यालय घूरनपुर और संविलियन विद्यालय बढ़ेरिया में ध्वजारोहण नहीं किया गया था। इसकी एक वीडियो भी सामने आई है। इसके आधार पर दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापक निलंबित किए गए हैं। एक सहायक अध्यापक की वेतन वृद्धि, अनुदेशक और शिक्षामित्र का मानदेय रोक दिया गया है। इसकी जांच कराई गई है। सभी को नोटिस भेजा गया है। जवाब आने पर आगे की कार्रवाई होगी।
- डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए