फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   education

शासन से गठित टीम पहुंची बदायूं, बीएसए और एएओ की जांच

Sun, 11 Oct 2020 09:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
education
बदायूं। पिछले दिनों बीएसए रामपाल सिंह राजपूत और सहायक वित्त लेखाधिकारी धर्मेंद्र कुमार यादव शिकायत शासन स्तर तक पहुंची थी। जिससे संज्ञान में लेते हुए महानिदेशक शिक्षा विजय किरन आनंद टीम गठित कर मामले की जांच के निर्देश दिए। जिसके बाद में बरेली एडी बेसिक समेत दो लोगों की टीम बीएसए कार्यालय पहुंची। और उन्होंने बीएसए से बात कही। साथ ही अभिलेखों को चेक किया है।
विज्ञापन

जनपद में स्थित बेसिक शिक्षा विभाग में संचालित तमाम योजनाओं में अनियमितताएं बरती गई है। इसमें निष्ठा योजना भी शामिल है। इसको लेकर पिछले दिनों बीएसए ने शासन से शिकायत की थी। जिसके बाद में सहायक लेखाधिकारी धर्मेंद्र कुमार यादव पर कार्रवाई करते हुए उनके मूल विभाग में भेजा दिया था। ऐसे में धर्मेंद्र कुमार यादव ने भी शासन से बीएसए की शिकायत की। जिस पर महानिदेशक शिक्षा विजय करन आनंद ने सहायक लेखाधिकारी परियोजना अखिलेश कुमार मिश्र, एडी बेसिक एसएन सिंह को जांच करने के आदेश कर दिए। निर्देश मिलने के बाद में शनिवार को ये अधिकारी बीएसए कार्यालय पहुंचे। उन्होंने शिकायत के आधार पर अभिलेखों की जांच की। इस दौरान उन्होंने बीएसए के अलावास कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों के लेखाकारों और वार्डन को बुलाकर उनके बयान दर्ज किए। वहीं धर्मेंद्र कुमार यादव को भी बुलाया गया, लेकिन वह नहीं आए। अब टीम अपनी रिपोर्ट शासन को सौपेंगी।
विज्ञापन

शासन स्तर से जांच के आदेश मिल थे। उसकी जांच करने के लिए आज यहां आना हुआ है। जो शिकायत मिली है, उन्हीं बिंदुओं पर जांच की है। अब अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एसएन सिंह, एडी बेसिक बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed