{"_id":"5f2053488ebc3e63ac047c5e","slug":"education-badaun-news-bly4143534177","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा कराने के मामले में कॉलेज प्रशासन को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा कराने के मामले में कॉलेज प्रशासन को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज की तरफ से कक्षा नौ में एडमिशन को लेकर कोरोना काल में प्रवेश परीक्षा आयोजित कराने का मामला गहराता जा रहा है। इसको लेकर डीएम के निर्देश पर कॉलेज प्रशासन को नोटिस दिया जा रहा है। नोटिस का जवाब आने के बाद में आगे प्रक्रिया अमल में लायी जाएगी।
शहर में स्थित श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राम निवास शर्मा के नेतृत्व में सोमवार को कॉलेज में कक्षा नौ में एडमिशन लेने के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित कराई। जबकि शासन ने कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए किसी भी तरह की प्रवेेश परीक्षा पर बैन लगा रखा है। इतना सबकुछ जानकारी में होने के बावजूद भी कॉलेज प्रशासन की तरफ से कक्षा नौ में एडमिशन के लिए छोटे बच्चों की प्रवेश परीक्षा कराई। इसमें शहर समेत आसपास के गांव के दो सौ से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हुए। कॉलेज प्रशासन की लापरवाही यहां पर ही खत्म नहीं हुई। उन्होंने यहां पर छात्रों के हाथों को न तो सैनिटाइज किया और न थर्मा स्क्रीनिंग से छात्रों का तापमान नापा। बस सीधे ही कक्षा में प्रवेश दिला दिया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम कुमार प्रशांत के निर्देश पर कॉलेज प्रशासन को नोटिस भेजा है। उसका जवाब आने के बाद में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कोरोना काल में किसी भी तरह की प्रवेश परीक्षा पर रोक शासन स्तर से लगा रखी है। ऐसे में शहर के कॉलेज ने कक्षा में प्रवेश कराने के लिए परीक्षा आयोजित की। उसको नोटिस भेेजा रहा है। जवाब आने के बाद में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- कुमार प्रशांत, डीएम