{"_id":"5db730538ebc3e93c633a34a","slug":"education-badaun-news-bly3818379157","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द जारी होगी यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्रों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द जारी होगी यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्रों की सूची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। यूपी बोर्ड ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षक को परीक्षा केंद्र तय करने के लिए 31 अक्तूबर तक अपनी रिपोर्ट वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं, ताकि बोर्ड द्वारा उन कॉलेज में से केंद्र निर्धारित करते हुए फाइनल लिस्ट तैयार की जा सके। ऐसे में जल्द ही केंद्रों की लिस्ट जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है। बोर्ड ने ये भी साफ कहा कि डीआईओएस द्वारा वेबसाइट पर डाटा अपलोड होने के बाद अगर किसी भी कॉलेज में गड़बड़ी मिली तो उसकी सारी जिम्मेदारी उन्हीं की होगी।
यूपी बोर्ड ने आगामी परीक्षा को लेकर तैयारियां तेजी से करना शुरू कर दिया हैं, क्योंकि इस बार परीक्षा फरवरी माह में शुरू हो जाएंगी। इस बार बोर्ड द्वारा शैक्षिक सत्र शुरू होने के कुछ समय बाद में ही बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया था। परीक्षा का कार्यक्रम जारी होने के बाद में बोर्ड द्वारा सभी जिलों से स्कूलों के नाम और उनमें उपलब्ध सामान की सूची मांगी थी। इसी क्रम में डीआईओएस राममूरत ने सभी जिलों के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों से जानकारी मांगते हुए विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए। इसके बाद में डीआईओएस द्वारा परीक्षा केंद्रों के बारे में अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट 15 अक्तूबर तक अपलोड कर दी गई थी। इस रिपोर्ट के बाद में उस पर आपत्ति मांगी गई। अब जो भी आपत्ति आएंगी, उनका निस्तारण करते हुए 31 अक्तूबर तक पूरी जानकारी बोर्ड की साइट पर अपलोड की जाएगी। वेबसाइट पर डाटा अपलोड होने के बाद अगर किसी भी कॉलेज में गड़बड़ी मिली तो उसकी सारी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी।
बोर्ड की ओर से सूचना मांगी गई है। जो भी आपत्ति होगी उनका निस्तारण कर फाइनल रिपोर्ट समय अवधि के अंदर भेज दी जाएगी।
-राममूरत, डीआईओएस