फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   education

अनुशासित होकर शिक्षा ग्रहण करें छात्र: वसुधा

Sat, 21 Sep 2019 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
education
बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में शुक्रवार को कॉलेज के आंतरिक गुणवत्ता सुनिश्चयन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में नवप्रवेशित छात्रों के लिए ओरियन्टेशन (उन्मुखीकरण) कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. वसुधा श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि छात्रों को हमेशा शिक्षा अनुशासित होकर ही ग्रहण करनी चाहिए, क्योंकि अनुशासन से ही उनके व्यक्तित्व का विकास होता है।
विज्ञापन

प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. डॉली ने महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों के प्रभार एवं महाविद्यालय की कार्य संस्कृति के विषय में विद्यार्थियों को विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने छात्रवृत्ति, कॅरियर काउंसलिंग, पुस्तकालय आदि के विषय में भी विस्तार से जानकारी दी। डॉ. सतीश सिंह यादव ने अनुशासन, छात्र-अभिभावक समिति, एंटी रैगिंग, परीक्षा, पर्यावरण एवं स्वच्छता के विषय में जानकारी दी। डॉ. पंकज कुमार सिंह ने क्रीड़ा, ई-लाइबेरी, रोवर्स-रेंजर्स, सांस्कृतिक कार्यक्रम, राष्ट्रीय सेवा योजना तथा पत्रिका के विषय में विस्तार पूर्वक बताया। डॉ. शाहबुद्दीन अली खां ने छात्रों को विभागीय परिषदों के विषय में अवगत कराया। अंत में महाविद्यालय स्टाफ एवं समस्त नव प्रवेशित छात्रों को भारत के संविधान में वर्णित मूल कर्तव्यों के पालन करने की शपथ ली। इस मौके पर कॉलेज के सभी प्रवक्ता व विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed