फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ECCS room to be built in government medical college, will get better treatment

राजकीय मेडिकल कॉलेज में बनेगा ईसीसीएस कक्ष, मिलेगा बेहतर इलाज

Sun, 17 May 2020 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 01:22 AM IST
विज्ञापन
ECCS room to be built in government medical college, will get better treatment
बदायूं। शासन ने अस्पतालों में भर्ती कोरोना मरीजों के बेहतर इलाज के लिए इलेक्ट्रॉनिक कोविड कंट्रोल सपोर्ट सर्विस (ईसीसीएस) की शुरुआत की है। इसके तहत राजकीय मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर कोरोना मरीजों की रिपोर्ट पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए लखनऊ पीजीआई के विशेषज डॉक्टरों से सलाह ले सकेंगे। इससे मरीजों के बेहतर इलाज में मदद मिलेगी। इसके लिए मेडिकल कॉलेज में ईसीसीएस कक्ष भी बनाया जाएगा जो लखनऊ के पीजीआई से अटैच होगा।
विज्ञापन

कोविड-19 से निपटने के लिए राज्य सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक कोविड कंट्रोल सपोर्ट सर्विस (ईसीसीएस) सेवा की शुरूआत की है। इसके तहत प्रदेश के सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों में ईसीसीएस कक्ष बनाया जा रहा है जिसे लखनऊ के पीजीआई समेत प्रदेश के सभी बड़े अस्पतालों से जोड़ा जाएगा। सिस्टम के तहत वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए लखनऊ के पीजीआई समेत बड़े अस्पतालों के विषय विशेषज्ञों से कोरोना मरीजों की हिस्ट्री और उनकी रिपोर्ट के आधार पर बेहतर इलाज पर चर्चा की जाएगी। इससे स्थानीय स्तर पर मरीजों के बेहतर इलाज में मदद मिलेगी। इस संबंध में स्थानीय मेडिकल कॉलेज में भी शासन ने पत्र भेजकर ईसीसीएस कक्ष स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। कॉलेज में कक्ष बनाने की जगह चिह्नित कर दी गई है।
विज्ञापन

कक्ष में यह होंगी सुविधाएं
इस व्यवस्था के तहत टेली-परामर्श, ऑडियो-वीडियो चैट जैसी सुविधाओं को स्थापित किया जाएगा। स्थानीय डॉक्टर मरीज के रिकॉर्ड के हस्तांतरण के लिए वीडियो-डेस्कटॉप, आइपी टेलीफोन, कंप्यूटर, वाईफाई, वीडियो कांफ्रेंसिंग, टेली मेडिसिन, उपकरण और मोबाइल टेली कंसल्टेशन के माध्यम से विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम से सलाह ले सकेंगे। इसके आधार पर मरीजों के बेहतर इलाज में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज में कक्ष के लिए चिह्नित की जगह
- शनिवार को प्राचार्य डॉ. आर.पी सिंह ने डॉक्टरों के साथ मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ईसीसीएस कक्ष के लिए जगह की तलाश की। प्राचार्य ने बताया कि इस कक्ष के बन जाने से काफी सहूलियत होगी। कोविड-19 के अलावा भी कई गंभीर बीमारियों के लिए विषय विशेषज्ञों से बेहतर कंसल्टेंसी उपलब्ध हो सकेगी।

इस संबंध में शासन का पत्र मिला है। निर्देश के अनुरूप कॉलेज परिसर में ईसीसीएस कक्ष बनाने के लिए जगह चिह्नित की गई है। आगे सुविधाओं का विकास और अन्य कार्य शासन के निर्धारित मानकों के आधार पर किए जाएंगे। इस पूरी कार्रवाई की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
- डॉ. आर.पी सिंह, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed