{"_id":"66a58dee9b1c7ab2d50ca044","slug":"e-rickshaw-overturns-after-colliding-with-car-girl-dies-badaun-news-c-123-1-sbly1004-123122-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, दो की मौत
Sun, 28 Jul 2024 05:46 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 28 Jul 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
सैदपुर। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर वजीरगंज थाना क्षेत्र में नदवारी गांव के नजदीक शनिवार दोपहर कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया, जिससे दबकर चार साल की बालिका नंदिनी की मौत हो गई। वहीं, देर रात उसके नाना ने भी दम तोड़ दिया।
बरेली के आंवला कोतवाली क्षेत्र के गांव दरावनगर निवासी रितु देवी (35) पत्नी सत्यप्रकाश का मायका कादरनगर गांव में है। दो दिन पहले वह अपनी चार साल की बेटी को लेकर मायके आ गई थी। शनिवार दोपहर वह अपने परिवार वालों के साथ ई-रिक्शा में सवार होकर अल्ट्रासाउंड कराने सैदपुर आ रहीं थी। यह ई-रिक्शा मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर नदवारी गांव के नजदीक पहुंचा था। तभी एक कार ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा पलट गया।