{"_id":"68bf346e41e0e94c8509b5fe","slug":"e-rickshaw-overturned-after-collision-with-bike-woman-died-after-being-crushed-badaun-news-c-123-1-sbly1018-146587-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बाइक की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, दबकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बाइक की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, दबकर महिला की मौत
विज्ञापन
हाजरा बेगम का फाइल फोटो।
- फोटो : samvad
दबतोरी। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से ई-रिक्शा पलटने से दबकर महिला की मौत हो गई। हादसे में परिवार के ही चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनाें का रो-रोकर बुरा हाल है।
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव संग्रामपुर की रहने वाली हाजरा (65) पत्नी कल्लू खां सोमवार को ई-रिक्शा में बैठकर अपनी बेटी के घर गूलरगांव जा रहीं थी। उनके साथ पति के अलावा परिवार की ही रिहाना, चांदनी व सगीरा बेगम भी थीं। सुबह करीब दस बजे लक्ष्मीपुर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सवार, ई-रिक्शा से टकरा गया।
हादसे में ई-रिक्शा सड़क के किनारे पलट गया, जिसके नीचे पांच लोग दब गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने ई-रिक्शा के नीचे दबे लोगों को निकालने का प्रयास किया और पुलिस को हादसे की सूचना दे दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही चौकी दबतोरी पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां जाहरा बेगम को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घायलों का उपचार चल रहा है। मृतका के चार बच्चे हैं, जिसमें दो बेटी और दो बेटे हैं। बच्चों की शादी नहीं हुई है। बाइक सवार को पुलिस ने बाइक समेत हिरासत में लिया है।