Budaun News: गला रेतकर ई-रिक्शा चालक की हत्या, गांव के बाहर खंती में पड़ा मिला शव
बदायूं के सिविल लाइन क्षेत्र में मंगलवार सुबह गांव आमगांव के समीप ई-रिक्शा चालक का शव मिलने सनसनी फैल गई। वह सोमवार शाम से लापता था। धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में गांव आमगांव निवासी ई-रिक्शा चालक मनोज पटेल का शव मंगलवार सुबह गांव के बाहर कच्चे रास्ते के किनारे खंती में पड़ा मिला। उसकी गला रेतकर हत्या की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
सिविल लाइन क्षेत्र के गांव आमगांव के रहने वाले मनोज पटेल (30 वर्ष) ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। सोमवार शाम को वह अचानक लापता हो गया। ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह मनोज का शव गांव के बाहर कच्चे रास्ते के किनारे खंती में पड़ा देखा। शव मिलने की खबर से सनसनी फैल गई।
यह भी पढ़ें- 'घरवालों से जान का खतरा': दूसरे समुदाय के प्रेमी से विवाह करने पर मुसीबत में युवती, वीडियो में बताई कहानी
परिजनों को सूचना मिली तो ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए। शव की हालत देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर थाना सिविल लाइन पुलिस भी पहुंच गई। चौकी प्रभारी जबाहरपुरी सुमित चौधरी ने बताया कि युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.