{"_id":"681e5e2d38c94b77e408b520","slug":"e-rickshaw-driver-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-badaun-news-c-123-1-sbly1018-139132-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: वाहन की चपेट में आकर ई-रिक्शा चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: वाहन की चपेट में आकर ई-रिक्शा चालक की मौत
विज्ञापन
पप्पू का फाइल फोटो।
उघैती। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोग इलाज के लिए उसे दिल्ली ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। शनिवार को शव का पोस्टमाॅर्टम कराया जाएगा।
उघैती थानाक्षेत्र के गांव करनपुर निवासी ई-रिक्शा चालक पप्पू (50) बृहस्पतिवार को ई-रिक्शा चलाकर देर रात घर लौट रहा था। गांव चाचीपुर के पास किसी अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। पहले सीएचसी ले गए, जहां से गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिवार के लोग इलाज के लिए दिल्ली लेकर चले गए, लेकिन रास्ते में पप्पू की मौत हो गई। शुक्रवार को परिजन शव लेकर थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।