{"_id":"6a4e94d2d1e6a1794607e123","slug":"e-rickshaw-driver-consumes-poisonous-substance-and-dies-after-wife-leaves-for-her-maternal-home-badaun-news-c-123-1-bdn1038-168042-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: झगड़े के बाद मायके गई पत्नी, ई-रिक्शा चालक ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: झगड़े के बाद मायके गई पत्नी, ई-रिक्शा चालक ने जहर खाकर दी जान
Wed, 08 Jul 2026 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:50 PM IST
सार
बदायूं के उसावां क्षेत्र में झगड़े के बाद पत्नी चली गई तो पति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
बदायूं के उसावां थाना क्षेत्र के गांव नगरिया चिकन में बुधवार की रात पारिवारिक कलह में एक 27 वर्षीय ई-रिक्शा चालक ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
गांव नगरिया चिकन निवासी पंकज (27) म्याऊं-गौतरा मार्ग पर ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों के अनुसार वह शराब का आदी था, जिससे पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। रोज-रोज के झगड़ों से परेशान होकर उसकी पत्नी नीलम अपने मायके गांव देवड़ा थाना परौर (शाहजहांपुर) चली गई।
खुद ही पत्नी को बस में छोड़ा
बताते हैं कि पंकज स्वयं पत्नी को बस में बैठाकर लौटा था। इसके कुछ देर बाद उसने घर पहुंचकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बेटों को छोड़ गया, जिनमें एक की उम्र करीब तीन वर्ष और दूसरे की डेढ़ वर्ष है।
विज्ञापन
वहीं, क्षेत्राधिकारी दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि विषाक्त पदार्थ के सेवन से युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।