फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   E-rickshaw collides with auto-tied van, one dead

ऑटो में बंधी वैन से टकराया ई-रिक्शा, एक की मौत

Thu, 18 Nov 2021 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw collides with auto-tied van, one dead
कुंवरगांव (बदायूं)। आंवला-बदायूं रोड पर बुधवार शाम ऑटो में बंधी वैन और एक ई-रिक्शा में भिड़ंत हो गई। इससे ई-रिक्शा वैन से टकराकर पलट गया और उस पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस ने वैन और ऑटो अपने कब्जे में ले लिए हैं।
विज्ञापन

हादसा बुधवार शाम करीब पांच बजे हुआ। उस दौरान आंवला से ऑटो में बांधकर एक वैन बदायूं ले जाई जा रही थी। बताते हैं कि उस वैन में खराब हो चुकी दवाइयां भरीं थीं। लेकिन वैन रास्ते में खराब हो गई थी। इससे उसे बदायूं ले जाया जा रहा था। ये ऑटो आंवला-बदायूं रोड पर बादल गांव के नजदीक पहुंचा था कि उसी समय बदायूं की ओर से एक ई-रिक्शा आ रहा था। ड्राइवर ने ऑटो को तो बचा लिया लेकिन उसके पीछे बंधी वैन नहीं बच पाई। इससे ई-रिक्शा और वैन में टक्कर हो गई। इससे ई-रिक्शा पलट गया। इसमें दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं ई-रिक्शा ड्राइवर खेड़ा नवादा निवासी नसीम (22) और बाबू (48) गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना पर इंस्पेक्टर मनोज कुमार वर्मा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया जहां बाबू की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में ले लिए हैं। अभी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है। पुलिस ने युवक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। उसके परिवार वालों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed