फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Due to the arbitrariness of the roadways drivers, there was a jam again in front of the bus stand

Budaun News: रोडवेज चालकों की मनमानी से बस अड्डे के सामने फिर लगा जाम

Sat, 28 Jun 2025 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Due to the arbitrariness of the roadways drivers, there was a jam again in front of the bus stand
रोडवेज चौराहे पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
बदायूं। रोडवेज के चालकों की मनमानी से बस अड्डे के सामने फिर से जाम लग गया। रोडवेज बस स्टैंड से आंबेडकर पार्क तक दिनभर जाम की स्थिति रही। इससे जिला अस्पताल और महिला अस्पताल को जाने वाले मरीज और तीमारदार परेशान हुए। चालक बीच सड़क पर ही बस खड़ी करके यात्रियों को बैठाते रहे।
विज्ञापन

पिछले दिनों एआरएम राजेश पाठक ने निर्देश दिया था कि कोई भी चालक मुख्य मार्ग पर बस खड़ी के यात्री नहीं बैठाएगा। उसका असर एक- दिन रहा। उसके बाद फिर वही हाल हो गया। शुक्रवार को सुबह से रात तक रोडवेज बस स्टैंड, लावेला चौक, आंबेडकर पार्क और पुलिस लाइन तक जाम लगा रहा है। बस चालकों पर कार्रवाई के अभाव में उनके हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन


कोट


- अभी बाहर हूं। आकर इसको देखता हूं। चालकों की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। राहगीरों को परेशानी होगी तो विभागीय कार्रवाई होगी। - राजेश पाठक, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed