फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Due to rain, water filled up to two feet on the road in Bisauli, traffic closed

Budaun News: बारिश से बिसौली में सड़क पर दो फुट तक भरा पानी, आवागमन बंद

Wed, 03 Sep 2025 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Due to rain, water filled up to two feet on the road in Bisauli, traffic closed
बिसौली में सोतनदी पर बनाए गए वैकल्पिक मार्ग पर पानी से होकर निकलता ट्रक। संवाद
बदायूं। मूसलाधार बारिश से बिसौली में निर्माणाधीन सोतनदी पुल के निकट बनाए गए वैकल्पिक मार्ग पर दो फुट तक पानी भर गया। इससे आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। मार्ग पर लंबा जाम लग गया। लोग जान जोखिम में डालकर उधर से निकलने की कोशिश करते रहे। ऐसे में शाम को प्रशासन ने रास्ते को बंद कर दिया। अब लोगों को पुराने वैकल्पिक मार्गाें से होकर जाना होगा।
विज्ञापन

बिसौली में सोतनदी पर 1.17 करोड़ से पुल का निर्माण चल रहा है। इसे तैयार होने में अभी एक से डेढ़ साल का समय लगेगा। तब तक क्षेत्रवासियों के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाया गया। अब बारिश में उसके ऊपर से पानी बहने लगा। रोड के ऊपर से करीब दो फुट पानी का तेज बहाव है। एसडीएम राशि कृष्णा के निर्देश पर कोतवाल हरेंद्र सिंह ने सोत नदी के नजदीक बने डायवर्जन रूट को पूरी तरह बंद कर दिया। इससे बाद बिल्सी, साहसवान रोड की ओर से आने वाले वाहनों को एक बार फिर वजीरगंज-बिल्सी होकर गुजरना पड़ेगा। वहीं, इस्लामगर, बहजोई जाने वाले वाहनों क़ो ओरछी, इस्लामनगर होकर जाना होगा ।
विज्ञापन

-------------
तड़के से शुरू हुई बारिश, नेकपुर अंडरपास में भरा रहा पानी
फोटो-30
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को जिले को ऑरेंज अलर्ट जोन में रखा गया था। ऐसे में तड़के से ही तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। इस दौरान जिले में 57.50 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई और लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के नेकपुर अंडरपास में पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ गईं। वहीं पैदल चलने वालों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। दोपहिया वाहन चालक भी पानी में फंसते नजर आए। नेकपुर राजेश सिंह, बंटी सिंह, पप्पू यादव का कहना है कि हर साल थोड़ी सी बारिश होते ही अंडरपास तालाब बन जाता है, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। बारिश का असर शहर के गांधी ग्राउंड रोड, जोगीपुरा, रोडवेज परिसर में साफ तौर से देखा गया। वहीं बारिश का असर ग्रामीण क्षेत्रों में भी साफ दिखा। कई गांवों की कच्ची सड़कों पर कीचड़ फैल गया। कुछ इलाकों में पानी घरों और दुकानों तक घुस गया। वहीं, लोगों ने नगर पालिका प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि नालों की सफाई समय से नहीं की गई। जिसकी वजह से पानी की निकासी नहीं हो।
---------
बरसात में कच्चा मकान गिरा, बाल-बाल बचे लोग
कादरचौक। क्षेत्र के गांव मोहम्मद गंज में दो दिन से लगातार हो रही बारिश से मोहम्मद गंज निवासी नबी आलम का मकान सुबह भरभरा कर गिर गया। गनीमत रही थी कोई जनहानि नहीं हुई। जैसे ही मकान दरकने लगा तो घर के सभी सदस्य निकल कर बाहर आ गए। नबी आलम का मकान गिरने से पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया। उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

----------

बिसौली में सोतनदी पर बनाए गए वैकल्पिक मार्ग पर पानी से होकर निकलता ट्रक। संवाद

बिसौली में सोतनदी पर बनाए गए वैकल्पिक मार्ग पर पानी से होकर निकलता ट्रक। संवाद

बिसौली में सोतनदी पर बनाए गए वैकल्पिक मार्ग पर पानी से होकर निकलता ट्रक। संवाद

बिसौली में सोतनदी पर बनाए गए वैकल्पिक मार्ग पर पानी से होकर निकलता ट्रक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed