{"_id":"674cc5429037206d0a0e2dd5","slug":"drunken-womans-house-set-on-fire-by-pouring-petrol-badaun-news-c-123-1-sbly1018-130254-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: शराब के नशे में महिला के घर में पेट्रोल डालकर लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: शराब के नशे में महिला के घर में पेट्रोल डालकर लगाई आग
विज्ञापन
शेखूपुर में मकान में लगी आग से जला सामान। संवाद
बदायूं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव शेखूपुर में शनिवार रात एक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इससे घरेलू सामान जल गया। महिला ने मोहल्ले के ही युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने व मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पूरा मामला शनिवार रात करीब नौ बजे का है। गांव शेखूपुर में आरा मशीन के पीछे तहसीन बेगम का घर है। कई साल पहले उनके पति की मौत हो चुकी है। तहसीन बेगम दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी कर बेटियों का पालन-पोषण करती हैं। 27 नवंबर को वह घर पर आईं थीं। तब से घर पर ही रह रही हैं।
शनिवार रात करीब नौ बजे बेटियां पड़ोस के घर में थीं, तहसीन बेगम घर में अकेली थीं। आरोप है कि मोहल्ले का ही एक युवक शराब के नशे में छत के रास्ते घर में घुस आया और उनपर हमला कर दिया। इसी दौरान युवक ने पेट्रोल छिड़कर कमरे में आग लगा दी। घर में रखा सामान जल गया। आग की लपटें देख आस-पास में रहने वाले लोग दौड़े और पानी डालकर आग को बुझाया, लेकिन तब तक घर में रखा सारा सामान जल गया। आग को बुझाने में युवक रेहान झुलस गया। तहसीन ने बताया कि घर में लड़की का दहेज का सामान जल गया। करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित महिला ने चौकी शेखूपुर चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद