फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Drunk policemen who were creating ruckus at Dhaba were beaten in Budaun

नशा हुआ काफूर: शराब पीकर ढाबे पर हंगामा कर रहे थे पुलिसकर्मियों, कर्मचारियों ने कर दी पिटाई

Tue, 04 Apr 2023 03:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 04 Apr 2023 03:37 PM IST
सार

ढाबे पर शराब पीकर आए पुलिसकर्मियों ने वर्दी का रौब दिखाकर हंगामा कर दिया। इससे गुस्साए कर्मचारियों ने उनकी पिटाई कर दी है। 

विज्ञापन
Drunk policemen who were creating ruckus at Dhaba were beaten in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में ढाबे पर शराब पीकर हंगामा कर रहे पुलिसकर्मियों की ढाबा पर मौजूद कर्मचारियों ने पिटाई कर दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन जब पता चला कि पुलिसकर्मियों की ही गलती है तो वह उनको लेकर चौकी पर पहुंची। बाद में दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।

विज्ञापन


शनिवार की रात करीब साढ़े 11 बजे बिसौली रोड पर मौजूद ढाबे पर शराब के नशे में पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ दो अन्य व्यक्ति भी थे। उन्होंने वेटरों से खाना मांगा तो वेटरों ने कह दिया कि रात 11 बजे तक खाना मिलता है। इसके बाद ढाबा बंद कर दिया जाता है। इस बात पर वर्दी में मौजूद पुलिसकर्मी रौब झाड़ने लगे। उन्होंने वेटरों से हाथापाई की तो सभी वेटर एकजुट हो गए। इसके बाद पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी।

विज्ञापन

दोनों पक्षों में हुआ समझौता 

ढाबा स्वामी ने मामले की सूचना पुलिस को दी तो खेड़ा नवादा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की पड़ताल में पुलिसकर्मियों की गलती सामने आई तो पुलिस उनको लेकर चौकी आ गई। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। चर्चा है कि पुलिसकर्मी बरेली के आंवला में तैनात हैं।

इस संबंध में एसएचओ सिविल लाइंस गौरव विश्नोई का कहना है कि कुछ लोगों से खाने को लेकर विवाद हुआ था। वह पुलिसकर्मियों के रिश्तेदार बताए गए थे। फिलहाल दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed