फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Drug business running under the guise of medical stores in Budaun

Budaun News: मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का कारोबार, पुलिस ने मारा छापा तो हुआ बड़ा खुलासा

Sun, 18 Aug 2024 05:49 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 18 Aug 2024 05:49 PM IST
सार

बदायूं में एसपी सिटी और सीओ सिटी ने शनिवार शाम को एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। यहां भारी मात्रा में नशे के इंजेक्शन मिले। मेडिकल स्टोर के पास ही एक नाला है, जिसमें इस्तेमाल हो चुके इंजेक्शन भी पुलिस ने बरामद किए हैं। 

विज्ञापन
Drug business running under the guise of medical stores in Budaun
मेडिकल स्टोर पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में शहर समेत देहात क्षेत्र तक के मेडिकल स्टारों पर नशे का कारोबार हो रहा है। इसकी शिकायत पुलिस को लगातार मिल रही थी। शहर में एसपी सिटी, सीओ सिटी ने शनिवार शाम सात बजे से छापामार कार्रवाई शुरू की। इस दौरान एक मेडिकल स्टोर संचालक विनोद युवाओं को नशे का इंजेक्शन लगाता मौके पर पकड़ा गया। पुलिस उसको थाने ले आई। जांच में सामने आया कि एक ही लाइसेंस से तीन मेडिकल स्टोर संचालित हो रहे हैं। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में बरामद हुए नशे के इंजेक्शन व नशीली दवाओं सील कर दिया गया, लेकिन मेडिकल स्टोरों को सील नहीं किया जो शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

विज्ञापन


सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने बताया कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में ओवरब्रिज के पास लक्ष्मी मेडिकल स्टोर पर नशे के इंजेक्शन बेचे जाने की सूचना मिली थी। एक दिन पहले सादा वर्दी में पुलिसकर्मी को भेजकर इंजेक्शन मंगवाया भी गया। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट समेत पुलिस बल लेकर वहां छापामारी की गई। भारी मात्रा में नशे के इंजेक्शन मिले। मेडिकल स्टोर के पास ही एक नाला है, जिसमें इस्तेमाल हो चुके इंजेक्शन भी पुलिस ने बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


Bareilly News: धर्म परिवर्तन कराकर फंसे पंडित केके शंखधार, युवती ने लगाए गंभीर आरोप, एसएसपी से शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल संचालक विनोद को पुलिस ने हिरासत में लिया और उसे थाने ले आई। वहीं ड्रग विभाग की टीम को बुलाया गया। औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद पुलिस अधिकारियों को तीन घंटे तक चकमा देते रहे। जब लगा कि अब मामला बहुत बढ़ गया। डीएम व सिटी मजिस्ट्रेट के संज्ञान में मामला पहुंच गया है तो रात करीब 10 बजे शहर के मिशन स्कूल के पास लक्ष्मी मेडिकल स्टोर पर पहुंचे। टीम ने मेडिकल का निरीक्षण किया तो वहां प्रतिबंधित दवाएं भी भारी तादाद में मिली हैं। 

युवाओं को बेचता था इंजेक्शन 
बताया जाता है कि मेडिकल स्टोर संचालक इलाके के तमाम युवाओं को नशे के इंजेक्शन बेचता था। पास में ही गर्ल्स कॉलेज भी है। इसके बावजूद उसने इसकी परवाह नहीं की। ये इंजेक्शन बाजार में पूरी तरह प्रतिबंधित बताए जा रहे हैं। एसएचओ सिविल लाइंस संजय कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत एफआईआर लिखी गई है।

मेडिकल स्टोर सील नहीं किए 
पुलिस ने तो इंजेक्शन व दवाओं को सील कर संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपी को जेल भेजा गया है। वहीं औषधि विभाग ने मेडिकल स्टोर को सील करने की जहमत नहीं की है। औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद का कहना है कि वह बाहर थे जैसे ही सूचना मिली वैसे से वह मुख्यालय के लिए रवाना हो गए थे। आने में करीब तीन घंटे लग गए। प्रतिबंधित दवाएं बरामद हुई हैं। कठोर कार्रवाई कराई जा रही है। दवाओं को सील किया गया है। जांच पूरी होने के बाद स्टोर को भी सील कराने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed