फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Drought relief denied Movement alert

सूखा राहत न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी

Tue, 03 Mar 2015 07:47 PM IST
badaun
badaun Updated Tue, 03 Mar 2015 07:47 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सिलहरी में भाकियू भुल्लन गुट की पंचायत मेें सूखा राहत की राशि किसानों को न दिए जाने पर गुस्सा जताया गया। साथ ही चेतावनी दी कि जल्दी ही कोई फै सला नहीं लिया गया तो भाकियू 16 मार्च को आंदोलन करेगी।
प्रदेश अध्यक्ष ब्रज किशोर यादव ने कहा कि हाल में बारिश ने किसानों की सभी फसलों को बर्बाद कर दिया है। पिछली फसल किसानों को सूखा के कारण नहीं मिल सकी थी। सूखा क्षेत्र घोषित होने के बाद भी जिले के किसानों को सूखा राहत राशि नहीं मिली है। उन्होंने ने कहा कि इसके लिए यूनियन ने डीएम से लेकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तक फरियाद की है। किसानों का हाल देखकर अब तक सूखा राहत की राशि बांट दी जानी चाहिए थी लेकिन प्रशासन ने कोई गौर नहीं किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष नरेश पाल सिंह राठौर ने हाल ही में ओलावृष्टि और बारिश से हुई क्षति का आकलन कराके फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की है। जिला सचिव दुर्गपाल सिंह ने कहा कि किसानों को सूखा राहत नहीं मिली है। गन्ना का भुगतान भी नहीं मिल पाया है। साथ ही खाद और बीज के लिए भी किसान भटक रहे हैं। किसान सड़क पर उतरकर आंदोलन को मजबूर हैं। पंचायत में वीरेंद्र सिंह, प्रताप सिंह, पप्पू भैया, अंकित गुप्ता, बन्ने मियां, राहुल कुमार, अंशुल पटेल, शशि देवी, इकबाल हुसैन, कल्लू सक्सेना, गुलजारी यादव, राजेंद्र यादव, जगतपाल यादव, अशोक कुमार, पुरुषोत्तम सिंह, हरीश पटेल, लेखराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed