{"_id":"667746deeafdf64bcf0913c4","slug":"drizzle-in-the-city-rain-in-rural-areas-made-the-weather-pleasant-badaun-news-c-123-1-sbly1001-121012-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: शहर में बूंदाबांदी, ग्रामीण क्षेत्र में बारिश से मौसम हुआ खुशगवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: शहर में बूंदाबांदी, ग्रामीण क्षेत्र में बारिश से मौसम हुआ खुशगवार
विज्ञापन
शनिवार को आसमान में छाए रहे बादल। संवाद
बदायूं। जिले में दो दिन से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। देहात क्षेत्र के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई है पर शहर में सिर्फ बूंदाबांदी ही हुई। शहरवासियों को गर्मी से अभी निजात नहीं मिल सकी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की वेबसाइट के मुताबिक, आने वाले तीन दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है।
जिले में पिछले कुछ दिन से मौसम बदला हुआ है। सूर्य का बादलों के साथ आंख मिचौली का खेल होने की वजह से धूप का सीधा संपर्क ज्यादा समय तक जमीन से नहीं हो पा रहा है। ऐसे में पिछले सप्ताह के मुकाबले जिले का तापमान सात डिग्री सेल्सियस से भी कम हो गया है। इसकी वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है।
शनिवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शहर में दिन भर बादल छाए रहे। लोग बारिश की उम्मीद करते रहे, लेकिन बारिश नहीं हो सकी। देहात क्षेत्र के म्याऊं में आंधी आई, जबकि इस्लामनगर, म्याऊं, उसहैत, कादरचौक जमकर बारिश हुई।
विज्ञापन
उसहैत-म्यांऊ में आंधी से गिरे पेड़
उसहैत। म्याऊं से लेकर उसहैत तक तेज हवा के साथ शनिवार दोपहर 12 बजे बारिश हुई। हवा और बारिश से सड़क किनारे खड़े पेड़ धराशायी हो गए। दो घंटे तक लोग जहां थे, वहीं रुक गए। बारिश रुकने के बाद ही बाइक और कार सवार अपने गंतव्य को रवाना हो सके। सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात भी बाधित रहा। पुलिस ने बारिश में पेड़ हटवाकर यातायात सुचारू कराया। देर शाम तक वन विभाग के कर्मचारियों ने सड़क किनारे पड़े पेड़ों को नहीं हटाया था, इससे हादसे की आशंका जताई जा रही है। संवाद