{"_id":"68af58e698e30872d1005f7c","slug":"driving-licences-of-six-cancelled-badaun-news-c-123-1-sbly1018-145824-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन पड़ा भारी, छह लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन पड़ा भारी, छह लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त
Thu, 28 Aug 2025 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बदायूं जिले में तीन से अधिक बार चालान कटने के बाद छह वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस एआरटीओ ने निरस्त कर दिया गया है। यातायात नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस और परिवहन विभाग की टीम लगातार सक्रिय है। फिर भी सुधार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
परिवहन विभाग के नियमों के अनुसार अगर कोई तीन से अधिक बार गलती दोहराता और नियमों की अनदेखी करता है तो उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। इसी के तहत जून-जुलाई में तीन से अधिक बार चालान कटने से छह लोगों के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं।
विज्ञापन
यातायात निरीक्षक अजय पाल सिंह ने बताया कि अनिल शर्मा, रिंकू गुप्ता, असलम, पंकज साहू, लोकेश और अजीब का लाइसेंस निरस्त किया गया है। उन्होंने निरस्त कर दिया है। बताया कि जो लोग लापरवाही कर रहे हैं उनके खिलाफ इस तरह की कार्रवाई लगातार की जाएगी।
विज्ञापन