फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Drivers and conductors opposed the operation of additional buses, talks with ARM postponed

Budaun News: अतिरिक्त बस संचालन का चालकों परिचालकों ने किया विरोध, एआरएम से वार्ता टली

Tue, 22 Apr 2025 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Drivers and conductors opposed the operation of additional buses, talks with ARM postponed
रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें। संवाद
बदायूं। बदायूं से वाया बिल्सी दिल्ली चलने वाली रोडवेज बसों के चालकों परिचालकों को अतिरिक्त रूट पर भी बसों के संचालन को कहा गया। इसका चालकों और परिचालकों ने विरोध करते हुए काम बंद कर दिया है। इस विवाद को सुलझाने के लिए सोमवार को एआरएम और रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के बीच वार्ता होनी थी। कोर्ट में आवश्यक कार्य होने के कारण एआरएम के साथ वार्ता नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

बिल्सी रोड पर शनिवार से रोडवेज ही चार बसों के चालक-परिचालकों ने अपनी सेवाएं नहीं दीं। इससे इस मार्ग के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एआरएम ने दूसरे चालक-परिचालकों को अन्य बसें देकर आवागमन सुचारू कराया। चालकों परिचालकों को कहना है कि जब से दिल्ली-बिल्सी रोड पर लगी बसों का संचालन शुरू हुआ है। उनको किसी दूसरे रूट पर नहीं भेजा गया। आरोप है कि अब उन्हें दातागंज आवागमन के लिए 60 किमी और बरेली आवागमन के लिए लगभग 106 किमी का अतिरिक्त संचालन की बाध्यता दे दी गई है। चालकों का कहना है कि दिल्ली तक की सेवा के बाद चालक-परिचालक वैसे ही थकान से पस्त हो जाते हैं। अतिरिक्त संचालन कैसे कर पाएंगे। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त संचालन के बाद भी उन्हें यात्री इतने नहीं मिल पाते कि डीजल का खर्च निकल सके। इससे होने वाले नुकसान को भी उनके खाते में चढ़ाया जाता है। इसलिए एआरएम की लागू अतिरिक्त संचालन का चालक परिचालक विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

--
परेशान हुए यात्री
शनिवार को अंतिम बस बिल्सी से भेजी गई थी। वह बस चालक परिचालकों के कहने पर बरेली रोड के बाइपास से करीब आठ किमी फेर से निकाली गई। बिल्सी जाने वासे लोग कचहरी, लालपुल और बहेड़ी मोड़ पर खड़े रहे। इस अंतिम सेवा के समय रात्रि साढ़े आठ बजे है, लेकिन यह डेढ़ घंटा देरी से संचालित हो सकी। यात्री दीपक, मोहित और सीताराम ने कहा कि बिल्सी की बस सेवाएं व्यवस्थित कराई जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन


- बिल्सी मार्ग पर रोडवेज की बस सेवाएं दुरुस्त रखने के लिए वह कृतसंकल्प हैं। जो स्टाॅफ विरोध की बात करता है, वह ठीक नहीं। यात्रियों को सुविधाएं निगम की प्राथमिकता है। बिल्सी की बसों का स्टाॅफ उनसे बात कर अपनी समस्या से अवगत करा सकता है। - अजय कुमार, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed