फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Driver trapped in cabin due to overturning of truck on highway in Budaun

Budaun News: पत्थरों से भरा ट्रॉला पलटने से केबिन में फंसा ड्राइवर, दो घंटे में निकाला जा सका बाहर

Wed, 01 Feb 2023 03:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 01 Feb 2023 03:41 PM IST
सार

बरेली-मथुरा हाईवे पर दहेमू पुलिया के पास बुधवार तड़के हादसा हो गया। यहां पत्थरों से भरा ट्रॉला पलट गया, जिससे ट्रॉला के केबिन में चालक बुरी तरह फंस गया। उसे कड़ी मशक्कत के बाद निकाला जा सका। 

विज्ञापन
Driver trapped in cabin due to overturning of truck on highway in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदायूं में बरेली-मथुरा हाईवे पर दहेमू पुलिया के पास पत्थरों से भरा ट्रॉला बुधवार सुबह पलट गया। ड्राइवर ट्रॉला की केबिन में सीट और स्टेयरिंग के बीच फंस गया। घायल हेल्पर ने लहूलुहान ड्राइवर को निकालने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहा। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे बेहोशी की हालत में निकाल लिया। नाजुक हालत में उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


हादसा सुबह करीब छह बजे हुआ। ट्रॉला में बरेली के लिए राजस्थान से पत्थर लोड हुआ था। बताते हैं कि देहमू पुलिया के पास सामने से जंगली जानवर आ जाने पर ड्राइवर फिरोजाबाद जिले में सुजावनगर क्षेत्र के गांव नगला गूंज निवासी राहुल (28) पुत्र राजपाल ट्रॉला पर नियंत्रण खो बैठा। ट्रॉला सड़क किनारे गहरी खंदी में गिरकर पलट गया। ट्रॉला की केबिन में स्टेयरिंग और सीट के बीच फंसे घायल राहुल को निकालने के लिए हेल्पर पंचू ने मशक्कत की, लेकिन वह उसे बाहर नहीं निकाल पाया। उसने सड़क पर आकर कुछ वाहनों को भी रुकवाया। वाहन सवार लोगों ने भी कोशिश कर ली।
विज्ञापन


इसके बाद हेल्पर ने फोन करके पुलिस और एंबुलेंस बुला ली। एंबुलेंस और पुलिसकर्मी भी जब ड्राइवर को निकालने में सफल नहीं हो पाए तो मौके पर जेसीबी भी बुला ली गई। जेसीबी से ट्रॉला के केबिन को सीधा किया गया। बाद में स्टेयरिंग काटकर ड्राइवर राहुल को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया। इसमें करीब दो घंटे लग गए। एंबुलेंस कर्मी सत्येंद्र और राजपाल ने बताया कि राहुल की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। एंबुलेंस कर्मियों ने ड्राइवर के परिजनों को भी फोन कर अवगत करा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed