फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Driver dies after fertilizer-laden trolley overturns on Farrukhabad Highway.

Budaun News: फर्रुखाबाद हाईवे पर खाद से लदी ट्रॉली पलटने से चालक की मौत

Tue, 09 Jun 2026 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Driver dies after fertilizer-laden trolley overturns on Farrukhabad Highway.
हरिओम फाइल फोटो - फोटो : बिछिया-गिरिजापुरी मार्ग पर तेंदुए के हमले में घायल ग्रामीण।
अलापुर। फर्रुखाबाद हाईवे पर सोमवार को खाद से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल चालक को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मृतक चालक की पहचान संभल जिले के तालिब पुत्र अशरफ के रूप में हुई है। तालिब चंदौसी से म्याऊं की ओर खाद भरकर ले जा रहा था। हादसा अभियासा गांव के पास हुआ, जहां ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित हो गई। नियंत्रण खोने के बाद वाहन सड़क किनारे पलट गया, जिससे तालिब गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

तालिब को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन








बरेली-कासगंज ट्रैक पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत



- उझौली गांव के पास हुई घटना, गांव गिरधरपुर निवासी थे हरिओम श्रीवास्तव



संवाद न्यूज एजेंसी



बिनावर। उझौली गांव के पास बरेली-कासगंज रेलवे ट्रैक पर सोमवार सुबह ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान गिरधरपुर गांव निवासी बीस वर्षीय हरिओम श्रीवास्तव के रूप में हुई है।



उसके बैग से मथुरा से घटपुरी तक का रेलवे टिकट भी बरामद हुआ है। बैग में प्रेमानंद महाराज का एक फोटो भी मिला है। इन वस्तुओं के आधार पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि हरिओम मथुरा से प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर गांव लौट रहा था।



हादसा उझौली गांव के पास हुआ, जहां ट्रेन की गति कुछ धीमी थी। पुलिस ने आशंका जताई है कि हरिओम ने चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास किया होगा। इसी दौरान वह किसी दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में हरिओम का सिर बुरी तरह कुचल गया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।



परिजनों के मुताबिक, हरिओम श्रीवास्तव अपने पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। उनकी अभी शादी नहीं हुई थी। हरिओम के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। घटना से परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि घटपुरी का टिकट लेकर हरिओम उझौली गांव के पास क्यों उतर रहे थे।




दुर्घटना में घायल डिलीवरी बॉय की दिल्ली में मौत
जरीफनगर। थाना क्षेत्र के ग्राम दांदरा निवासी लालू 30 वर्ष पुत्र इंदल दिल्ली के अल्लीपुर थाना क्षेत्र में डिलीवरी बॉय का काम किया करता था। आठ दिन पूर्व रविवार को एक कार से वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अल्लीपुर पुलिस ने उसे वहां के जीवन अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जाता है कि उपचार के दौरान रविवार शाम उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। उसके बाद परिजन उसका शव गांव लेकर आए, जिसे देखकर गांव में हाहाकार मच गया। बताया जाता है कि मृतक लालू पर पांच बच्चे हैं, जिसमें एक पुत्र है तथा चार पुत्रियां हैं। संवाद

हरिओम फाइल फोटो

हरिओम फाइल फोटो- फोटो : बिछिया-गिरिजापुरी मार्ग पर तेंदुए के हमले में घायल ग्रामीण।

हरिओम फाइल फोटो

हरिओम फाइल फोटो- फोटो : बिछिया-गिरिजापुरी मार्ग पर तेंदुए के हमले में घायल ग्रामीण।

हरिओम फाइल फोटो

हरिओम फाइल फोटो- फोटो : बिछिया-गिरिजापुरी मार्ग पर तेंदुए के हमले में घायल ग्रामीण।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed