Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Drains and roads were dug up and left in the city...construction is going on at a slow pace

Budaun News: शहर में खोदकर छोड़ दिए नाले व सड़कें...धीमी गति से चल रहा निर्माण

Sun, 08 Jun 2025 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Drains and roads were dug up and left in the city...construction is going on at a slow pace
गांधी मैदान रोड पर धीमी गति से चल रहा नाले का निर्माण। संवाद
बदायूं। शहर में नगर पालिका प्रशासन की ओर से करोड़ों रुपये की लागत से सड़कों व नालों का निर्माण कराया जा रहा है। बरसात का मौसम आने वाला है लेकिन काम अभी दस प्रतिशत भी पूरा नहीं हो सका है। इससे शहर के कई मोहल्लों में जनजीवन अस्त-व्यस्त है। लोग परेशान हैं। निकलना दूभर हो गया है।
विज्ञापन


शहर के कई मोहल्लों में नाला निर्माण के लिए की गई खोदाई मुसीबत बन गई है। साथ ही व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा एक मोहल्ले में गंदा पानी भरा होने की वजह से लोगों को आवागमन में बेहद दिक्कत हो रही है। बच्चे भी आए दिन चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन


पनवड़िया मोहल्ले से छह सड़का तक नाला निर्माण के लिए नगर पालिका की ओर से खोदाई की गई है। इस सड़क पर 15 से ज्यादा परचून, इलेक्ट्रानिक्स, कपड़े आदि की दुकानें हैं। खोदाई की वजह से दिनभर धूल उड़ती रहती है। इस वजह से ग्राहक दुकानों पर आने से कतराते हैं। दुकानदार गौरव गुप्ता ने तो दुकान के अंदर जाने के लिए सीढ़ी लगाई है। उन्होंने बताया कि धूल की वजह से ग्राहक भी कम आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह पनवड़िया पुलिया से सकरी क्लीनिक तक नाला निर्माण का काम लगभग पूरा हो चुका है। इस रोड से पनवड़िया की ओर भी लोग जाते हैं। सकरी क्लीनिक की सड़क करीब एक फुट ऊंची है, इस वजह से वाहन चढ़ाने में परेशानी होती है। कार सवार लोग गलियों से घूमकर बाजार तक पहुंचते हैं।
इसी तरह एसके इंटर काॅलेज से ट्रांसफॉर्मर तक सड़क खुदी होने से पास में बनी न्यू आदर्श नगर काॅलोनी व जवाहरपुरी के लोग गली में भरे कीचड़ के पानी में गिरकर चोटिल होते हैं। यह रास्ता इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यहां दो निजी स्कूल संचालित हैं। लोगों का कहना है कि वे कई बार नगर पालिका चेयरमैन से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई है।


--
लोगों का दर्द
छह सड़का के पास रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। गहरा नाला खोदकर डाल दिया है। दुकानदार परेशान हैं। कई बार नगर पालिका में शिकायत की, लेकिन कोई असर नहीं हुआ।
-रामप्रकाश
--
दुकान छह सड़का पर है। नगर पालिका की ओर से बेतरतीब खोदाई की गई है। इस वजह से गलियों से होकर दुकान तक पहुंचते हैं। दिनभर धूल उड़ने की वजह से ग्राहक आने में कतराते हैं। पालिका को पानी का छिड़काव कराना चाहिए।
-नरेंद्र मोहन
--
नाले व सड़क के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए कहा गया है। बरसात आने से पहले शहर के सभी नाले व सड़कें बनकर तैयार होनी हैं। कहीं कोई ठेकेदार लापरवाही करता पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।

- सुरेश सिंह पाल, नगर मजिस्ट्रेट

गांधी मैदान रोड पर धीमी गति से चल रहा नाले का निर्माण। संवाद

गांधी मैदान रोड पर धीमी गति से चल रहा नाले का निर्माण। संवाद

गांधी मैदान रोड पर धीमी गति से चल रहा नाले का निर्माण। संवाद

गांधी मैदान रोड पर धीमी गति से चल रहा नाले का निर्माण। संवाद

गांधी मैदान रोड पर धीमी गति से चल रहा नाले का निर्माण। संवाद

गांधी मैदान रोड पर धीमी गति से चल रहा नाले का निर्माण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed