फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Drains and drains choke, fill the rain water in the streets

नाले-नालियां चोक, गलियों  में बारिश का पानी भरा

Sat, 13 May 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं Updated Sat, 13 May 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
Drains and drains choke, fill the rain water in the streets
ईओ विहीन नगर पालिका और फैली गंदगी  - फोटो : अमर उजाला
नगर पालिका की कार्यप्रणाली की पोल खुली
विज्ञापन

बदबू के कारण लोगों का निकलना हुआ मुश्किल 

शुक्रवार की शाम हुई बारिश ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली की पोल खोल दी। चोक नाले-नालियों से वर्षा के पानी की निकासी न होने से शहर के मुख्य मार्ग और गली-मोहल्लों में पानी भर गया। सड़क पर जमा हुए पानी से लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
शहर के रेलवे रोड, डीएम रोड, नेकपुर, महाराज नगर, जवाहर पुरी, आदर्श नगर, रोडवेज बस स्टैंड, मधुवन कॉलोनी, मीरा सराय, नई सराय और शहर के मुख्य मार्गों पर नाले-नालियां चोक होने से पानी भर गया। वहीं, नगर पालिका की ओर से गली-मोहल्लों की नियमित सफाई न कराने की वजह से गली और सड़कों पर लगे कूड़े के ढेरों से मलबा गलियों में पानी के साथ तैरने लगा। गलियों में भरे गंदे पानी की निकासी तथा कूड़े को उठाने का कोई बंदोबस्त न किए जाने से लोग परेशान रहे। कूड़े से उठती बदबू से लोगों का रास्ता निकलना मुश्किल हो गया। शांतिपुरी कॉलोनी में टूटी सड़क में बारिश का पानी भरने से लोगों को निकलने में दिक्कत हुई। महाराज नगर कॉलोनी में एक माह पहले बनी सड़क की पोल खुल गई।  ------------------    
विज्ञापन

लोगों का दर्द      
महाराज नगर पूर्वी कॉलोनी के बंटी का कहना है कि यहां गली में पानी अब तक भरा हुआ है। यह गली पिछले वर्ष बनाई गई थी। बारिश में हुए जलभराव से कूड़ा गलियों में तैर रहा है। पानी भरे रहने की वजह से निकलने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
महाराज नगर के हेतराम बाबा का कहना है कि यहां गली में कभी कोई कूड़ा उठाने नहीं आता है। रोज-रोज कहां तक सफाई करें। वर्षा के पानी से और गंदगी हो जाती है। सफाई कर्मचारी अगर नियमित सफाई करने आते तो यह दिक्कत न होती।      
-----
मीनू गुप्ता का कहना है कि कई बार इस गली को बनवाने के लिए सभासद से कहा जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है। महाराज नगर मोहल्ले में  कीचड़ की वजह से बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं। फिसलकर गिरते हैं। ऊपर से बदबू से जीना मुश्किल है।       
-----
 ढाक वाली जियारत के पास रहने वाली अच्छी बी का कहना है कि शुक्रवार को रात में हुई बरसात से नाला चोक होने के कारण यहां पानी घरों में घुस रहा था। अब ऐसे में कहां जाएं। नगर पालिका ध्यान नहीं देती। नालियां साफ नहीं की जातीं।    ----  

-----
ढाक वाली जियारत उपकेंद्र के पीछे रहने वाले राजेश मिश्रा का कहना है कि यह गली कई वर्षों से टूटी पड़ी है। कई बार इसकी शिकायत डीएम से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नही हुई है। रोज यहां बच्चे पानी में गिरते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed