फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Drain water was prevented from coming on the highway, potholes were repaired

Budaun News: हाईवे पर आने से रोका नालियों का पानी, गड्ढों की हुई मरम्मत

Fri, 21 Feb 2025 11:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Drain water was prevented from coming on the highway, potholes were repaired
उझानी में आंबेडकर चौराहे के पास पानी के निकास के बाद हाईवे के गड्ढे भरते मजदूर। संवाद
उझानी। इलाके में आंबेडकर चौराहे के पास नई बस्ती की नालियों का पानी दिल्ली हाईवे पर भर रहा था। शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों ने हाईवे की ओर आने वाले पानी का निकास बंद कराकर गड्ढों की मरम्मत भी शुरू करा दी।
विज्ञापन

नई बस्ती के लोगों का कहना है कि हाईवे किनारे की नालियां क्षतिग्रस्त हो जाने और दूसरी तरफ आगे तक पानी के निकास की व्यवस्था नहीं होने से हाईवे पर पानी भरा रहता है। कई दिन से पानी भरे रहने की वजह से हाईवे पर गहरा गड्ढा हो गया है, जिसमें बृहस्पतिवार सुबह पहिया फंस जाने से ई-रिक्शा पलट गया था।
विज्ञापन

ग्रामीणों की समस्या अमर उजाला में शुक्रवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी। इसके बाद पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने इस पर संज्ञान लिया। निर्माण खंड के कर्मचारियों ने यहां आकर स्थिति देखी। इसके बाद मजदूरों से हाईवे के गड्ढों की मरम्मत करवानी शुरू की। मजदूरों ने नालियों के पानी को हाईवे की ओर आने से रोक दिया। पास में नाला चोक था उसे भी दोपहर में साफ कराया गया। हाईवे पर भरे पानी के निकास की व्यवस्था करके मरम्मत शुरू करा दी गई है। शनिवार को लेपन कार्य होगा। मरम्मत शुरू हो जाने से दुकानदारों ने भी राहत महसूस की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed