फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Drain water flowing in the street in Brahmapur Nai Basti

Budaun News: ब्राहमपुर नई बस्ती में गली में बह रहा नाले का पानी

Tue, 14 May 2024 04:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Drain water flowing in the street in Brahmapur Nai Basti
राजेश्वरी देवी।
बदायूं। ब्राहमपुर नई बस्ती में जल निकासी का सिस्टम फेल हो चुका है। नालियां ओवर फ्लो हैं। सड़क पर गंदा पानी बह रहा है। लोग किनारे से निकलते वक्त गिर रहे हैं। बीते दिनों एक महिला गिरी तो उसका हाथ टूट गया। प्लास्टर चढ़वाना पड़ा। इस स्थिति के विरोध में क्षेत्रवासियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को नगर पालिका के कर्मचारी आए और थोड़ी सी सफाई करके चले गए। नाले से कूड़ा बाहर पड़ा रहा तो सड़क पर कीचड़ हो गया। जिस गली का यह हाल है, उसमें 25-30 परिवार रहते हैं। गोबर नाले में पड़ता है। लोग नाले में ही कूड़ा फेंक रहे हैं। सफाई वाले नियमित नहीं आते। वहीं नालों पर लोगों ने कब्जा कर रखा है।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी निजी कंपनी में कर्मचारी अजीमउद्दीन का कहना है कि हम तो शिकायत करके आजिज आ गए। जल निकासी का सिस्टम बनाया नहीं जा रहा है।


मेरा हाथ टूट गया, अब बताएं कौन है जिम्मेदार
शुक्रवार को मैं बाजार रही थी। गली में नाले का गंदा बदबू पानी भरा है। मैं बचाव करते हुए किनारे से निकली पर पांव फिसल गया। गली में गिरी तो दाहिना हाथ टूट गया। पड़ोसियों ने उठाया। निजी अस्पताल में ले गए। प्लास्टर चढ़वाया। डेढ़ महीने बाद प्लास्टर कटेगा। इस गली में एक बार आप आएं तो खुद कहेंगे कि आप कैसे इस गली में रहते हैं। कई साल से ऐसा ही हाल है। -राजेश्वरी देवी, मोहल्ला निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं घर से निकली तो गंदे पानी से बचने के लिए किनारे में रखी ईंट पर पांव रखा, पता नहीं कैसे फिसलकर गिर गई। शरीर में चोट आई है, जो अब तक पूरी तरह से ठीक नहीं हो सकी है। अब सवाल यह है कि शहर में गांव से भी बदतर हालात क्यों हैं। जिम्मेदार लोग आते हैं और देखकर लौट जाते हैं। हम अपने हाल पर हैं। इंतजार है कि जल निकासी का सिस्टम बनाकर हमें राहत दी जाए।- नजराना, मोहल्ला निवासी

राजेश्वरी देवी।

राजेश्वरी देवी।

राजेश्वरी देवी।

राजेश्वरी देवी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed