फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dr. Brajendra, who had called his grandson to school, died in a road accident

Budaun News: नाती को स्कूल बुलाए गए डा. ब्रजेद्र की सड़क हादसे में मौत

Thu, 15 May 2025 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Dr. Brajendra, who had called his grandson to school, died in a road accident
डॉ. ब्रजेंद्र कुमार वार्ष्णेय का फाइल फोटो
उझानी। स्कूटर से नाती को बुलाने के लिए बुधवार दोपहर करीब एक बजे स्कूल जा रहे दंत चिकित्सक ब्रजेंद्र कुमार वार्ष्णेय को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल अवस्था में राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। डॉ. वार्ष्णेय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व नगर संचालक भी थे।
विज्ञापन

साहूकारा मोहल्ला निवासी डॉ. ब्रजेंद्र कुमार वार्ष्णेय (75) का नाती अंश एपीएस स्कूल में पढ़ता है। वह उसे लेने के लिए स्कूटर से स्कूल तक पहुंचते, उससे पहले ही मोड़ पर सामने से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह स्कूटर समेत सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। लहूलुहान हालत में बेहोश पड़े डॉ. वार्ष्णेय को राहगीर की सूचना पर पुलिस उन्हें लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंची। लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। सूचना के बाद उनके बेटे डॉ. प्रशांत वार्ष्णेय और बदायूं जिला अस्पताल में तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. वागीश वार्ष्णेय भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। डॉ. वार्ष्णेय के करीबी कमलेश बाबू वार्ष्णेय ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का अभी पता नहीं चल पाया है। वह अयोध्या प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर प्रबंधक कमेटी में अध्यक्ष भी रहे थे। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मलिक ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है। फिलिंग स्टेशन और विद्यालय गेट पर लगे कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

--

साथी के परिजन के साथ घर चला आया था नाती
डॉ. ब्रजेंद्र कुमार वार्ष्णेय अपने नाती अंश को एपीएस स्कूल से बुलाने के लिए निकले तो वह अपने सहपाठी के परिजन के साथ घर चला आया। अंश अगर कुछ देर पहले घर पहुंच जाता तो डॉ. वार्ष्णेय उसे बुलाने के लिए नहीं जाते। डॉ. वार्ष्णेय मूलत: बिल्सी के रहने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed