फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   DPR of Mudha concrete bridge could not be made, will have to wait

Budaun News: नहीं बन पाया मूढ़ा पुख्ता पुल का डीपीआर, करना होगा इंतजार

Sat, 05 Jul 2025 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
DPR of Mudha concrete bridge could not be made, will have to wait
रामगंगा पर बना मुड़ा पुख्ता पुल।फाइल फोटो
बदायूं। दातागंज तहसील क्षेत्र के मूढ़ा पुख्ता पुल को पूरा करने के लिए बनाए जा रहे डीपीआर का काम तीन माह में पूरा नहीं हुआ है। इस मामले की जांच आईआईटी की टीम भी कर चुकी है। फिर भी प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी।
विज्ञापन

करीब साल भर पहले अधूरे मूढ़ा पुख्ता पुल से गिरकर कार सवार तीन लोगों की मौत हो चुकी है। यह पुल 500 मीटर का है। आईआईटी रुड़की की टीम ने जांच करके इस पुल को 150 मीटर बढ़ाने को लेकर अपनी रिपोर्ट मई में पीडब्ल्यूडी को दी। उसके बाद अभियंताओं ने इस पर काम शुरू किया। 21 जून को अधूरे पुल को पूरा करने व एप्रोच रोड बनाने के लिए डीपीआर तैयार शासन भेजा गया। वह से डीपीआर वापस कर दिया गया। कहा कि पहले से तय पुल की लंबाई और प्रस्तावित नई लंबाई शामिल करते हुए डीपीआर बनाया जाय। इस पर सेतु निगम के अधिकारियों ने पुल की पुरानी फाइल को पीडब्ल्यूडी से मांगी है। उसके आधार पर डिजाइन तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

--
- मूढ़ा पुख्ता पुल की लंबाई बढ़ाने के लिए सेतु निगम डिजाइन तैयार कर रहा है। डिजाइन पूरी होने के बाद ही वह शासन को भेजी जाएगी। - नरेश कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed