{"_id":"66e33a92ce97253dcd0739a4","slug":"dowry-death-report-against-seven-including-husband-badaun-news-c-121-1-pbt1008-122360-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पति सहित सात के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पति सहित सात के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन
पूरनपुर। नवविवाहिता बुधवार की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में उसकी मां सुनीता सिंह नेे ससुरालियों और बिचौलिया के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर साक्षी का शव उसके मायके वालों को सौंप दिया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद साक्षी के ससुराली घर में ताला डालकर भाग गए हैं।
मोहल्ला साहूकारा (लाइनपार) निवासी हृदेश सिंह की पत्नी साक्षी सिंह की बुधवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस को शव उसके कमरे में बेड पर पड़ा मिला था। देर शाम सूचना पर पूरनपुर पहुंचीं साक्षी की मां सुनीता सिंह ने ससुरालियों पर पुत्री को प्रताड़ित कर मार डालने का आरोप लगाया। साक्षी की मां का कहना है कि ससुराल वालों ने कहा था कि अगर एक माह में कार नहीं मिली तो उन्हें साक्षी का शव ही मिलेगा।
कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि सुनीता की ओर से साक्षी के पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी, ननद और बिचौलिया के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।