फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Double the amount of notes taken out from ATM...in two hours 100 people filled in four lakh rupees and withdrew eight lakh rupees

Budaun News: एटीएम से निकले दोगुने नोट... दो घंटे में 100 लोगों ने चार लाख भरकर निकाले आठ लाख रुपये

Wed, 20 Nov 2024 03:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 20 Nov 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Double the amount of notes taken out from ATM...in two hours 100 people filled in four lakh rupees and withdrew eight lakh rupees
सैदपुर में लगा एटीएम। संवाद
सैदपुर (बदायूं)। दो हजार भरो, चार हजार पाओ। पांच हजार भरो, 10 हजार पाओ। मंगलवार को यह चर्चा जब आम हुई तो सैदपुर में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बाहर लगा एटीएम खास बन गया। दरअसल, तकनीकी खामी की वजह से इस एटीएम से जितने रुपये भरो, उसके दोगुने निकल रहे थे। यही दोगुने रुपये निकालने की हसरत लिए लोग लाइन लगाए रहे। महज दो घंटे (सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक) में 100 लोगों ने निकासी की रकम चार लाख भरकर आठ लाख रुपये निकाल लिए। खामी का पता चलने पर एटीएम बंद करा दिया गया है। अब बैंक इन लोगों को नोटिस भेजकर रिकवरी करेगा।
विज्ञापन

एक घंटे पहले ही डाले गए थे आठ लाख रुपये
सैदपुर एसबीआई शाखा के एटीएम में सुबह 10 बजे ही आठ लाख रुपये डाले गए थे। सुबह 11 बजे जब पहला ग्राहक पहुंचा तो भरी गई निकासी रकम से दोगुना राशि निकली। इसके बाद यह चर्चा जंगल में आग की तरह फैल गई और दो घंटे में ही पूरा एटीएम खाली हो गया।
विज्ञापन

सबसे पहले पहुंचा सुबहान... फिर मानो आ गया तूफान
एटीएम में रुपये पड़ने के बाद सबसे पहले सैदपुर का सुबहान नकदी निकालने पहुंचा। डेबिट कार्ड लगाने के बाद दो हजार भरे, लेकिन मशीन से चार हजार रुपये निकले। इसके बाद करीब आधा दर्जन और लोगों ने दो-दो हजार भरकर चार-चार हजार रुपये निकाले। फिर बूथ के बाहर लाइन लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ लोगों ने खबर भी दी, पर अंदर बैठे रहे अधिकारी
आसपास के लोगों ने बताया कि एटीएम बूथ के बाहर भीड़ देखकर उन लोगों ने जानकारी कि तो दोगुने रुपये निकलने का पता चला। इसकी खबर उन लोगों ने बैंक के अंदर बैठे अधिकारियों को भी दी, लेकिन उन लोगों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। बाद में पहुंचे सिक्योरिटी गार्ड ने अंदर जाकर सूचना दी तब अधिकारी हरकत में आए।


सूचना पर एटीएम को जाकर देखा। तकनीकी खराबी की वजह से ऐसा हुआ है। इस दौरान 100 लोगों ने आठ लाख रुपये निकाले हैं। बैंक के रिकॉर्ड से सभी की जानकारी मिल गई है। नोटिस जारी कर इनसे रिकवरी की जाएगी।

- संदीप पाल, सीआरए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed