फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   donate

डिग्री कॉलेज के लिए दानदाताओं ने दी अपनी भूमि, हुई रजिस्ट्री

Tue, 17 Dec 2019 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
donate
दातागंज। विधायक राजीव कुमार सिंह के प्रयासों से उसावां में एक डिग्री कॉलेज स्वीकृत हुआ था। इसके लिए लगातार जमीन तलाशी जा रही थी, लेकिन उसके लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल सकी थी। सोमवार को श्रीकृष्ण गुप्ता और नन्हे लाल वर्मा ने अपनी भूमि कॉलेज को दान देते हुए बैनामा भी करा दिया।
विज्ञापन

दातागंज में 11 करोड़ 50 लाख की धनराशि से राजकीय डिग्री कॉलेज का निर्माण किया जाएगा। जनता की मांग पर क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह इसको लेकर प्रयासरत थे। हालांकि विधायक द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में लगातार पहल की गई है। उनके द्वारा पहले भी दातागंज में एक इंटर कॉलेज व डिग्री कॉलेज स्थापित किया गया है। विधायक ने कहा कि क्षेत्र का विकास बच्चों की उच्च शिक्षा पर निर्भर होता है। जब सभी बच्चे शिक्षित होंगे, तभी सही मायनों में विकास होगा। इस मौके पर क्षेत्रीय उच्च शिक्षा उप सचिव डॉ. ध्रुवपाल, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश प्रकाश, राजकीय महिला डिग्री कॉलेज प्राचार्य डॉ. स्मिता जैन, एसडीएम केवी सिंह, कानूनगो सुखवीर सिंह, शैलेंद्र सिंह तोमर, वरुण अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed