{"_id":"6887d47e15f5364faa092020","slug":"domineering-couple-creates-ruckus-molests-grandmother-and-granddaughter-badaun-news-c-123-1-sbly1001-144051-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दबंग दंपती का उत्पात, दादी और नातिन से की छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दबंग दंपती का उत्पात, दादी और नातिन से की छेड़खानी
विज्ञापन
बदायूं। उघैती थानाक्षेत्र के एक दंपती पर प्लाट पर कब्जे का आरोप है। दंपती के बेटे ने पीड़ित परिवार की एक किशोरी के साथ छेड़खानी की। उसके बाद किशोरी की दादी के साथ बदसलूकी की। पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं करने पर पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
एक गांव निवासी ग्रामीण ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर राज्य महिला आयोग को भेजी शिकायत में बताया कि गांव के एक दंपती उनके प्लाट पर अवैध कब्जा करना चाहते है। इस वजह से दंपती ने उनके व उनके भाई की पत्नी के खिलाफ झूठे मुकदमे भी दर्ज करा दिए हैं। आरोप है कि दंपती का बेटा उनकी नाबालिग बेटी पर गलत नजर रखता है। एक माह पूर्व उसने बेटी के साथ छेड़छाड़ की। शिकायत करने पर दंपती ने बेटे को गांव से भगा दिया था। 24 जुलाई की सुबह दस बजे आरोपी ने उनकी मां के साथ रास्ते में बदसलूकी की। उन्हें पकड़कर जमीन पर गिरा दिया। मां के साथ अश्लील हरकत की।
शोर शराबा होने पर आरोपी मौके से भाग निकला। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित ने मुख्यमंत्री व राज्य महिला आयोग से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उघैती इंस्पेक्टर कमलेश मिश्रा ने बताया कि यह मामला संज्ञान में नहीं है। संवाद