फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dog killed after being crushed by school bus, report says

Budaun News: स्कूल बस के कुचलने से कुत्ते की मौत, रिपोर्ट

Tue, 22 Apr 2025 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Dog killed after being crushed by school bus, report says
बदायूं। शहर में एक स्कूल बस के कुचलने से कुत्ते की मौत हो गई थी। पशु प्रेमी की तहरीर के आधार पर सिविल लाइंस पुलिस ने अज्ञात में बस के रजिस्ट्रेशन नंंबर के आधार पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शहर के रहने वाले पशु प्रेमी दीपेश दिवाकर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 अप्रैल को नेकपुर के गली तीन में एक कुत्ता सड़क पर बैठा था। इसी बीच एक स्कूल की बस कुत्ते को कुचलते हुए निकल गई। जिससे कुत्ते का पेट फट गया। उसकी आंतें बाहर आ गईं। इसके बावजूद चालक ने बस नहीं रोकी। वह बस को लेकर चला गया। कुत्ता अपनी आंतों के साथ घिसटता हुआ एक मेडिकल स्टोर के सामने पहुंच गया। इस दौरान मेडिकल स्टोर संचालक ने भी उस पर पानी डालकर भगाने का प्रयास किया। इसके कुछ देर बाद कुत्ते की मौत हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पशु क्रूरता के आरोप में स्कूल बस के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed