फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   dog attack

आवारा कुत्ते के हमले मेंभाई और दो बहनें जख्मी

Fri, 22 Jul 2022 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
dog attack
दातागंज (बदायूं)। गांव रुकुमपुर बरीखेड़ा में बृहस्पतिवार को आवारा कुत्तेे के हमले में दो बहनें और एक भाई गंभीर घायल हो गया। हालत ज्यादा खराब होने के कारण उनको दातागंज सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कुत्ते ने इनके शरीर के कई स्थानों से मांस नोच लिया है। ग्रामीणों ने बमुश्किल तीनों की जान बचाई। कुत्ते ने ग्रामीणों पर भी हमला किया तो उन्होंने उसे घेर कर मार डाला।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गांव रुकुमपुर बरीखेड़ा के आदेश की पांच वर्षीय बेटी गौरी, तीन वर्षीय बेटी नन्ही एक एक वर्ष का बेटा संजीव घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान तीनों बच्चों पर गांव के आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि कुत्ता पागल था। बच्चों के चीख-पुकार मचाने पर गांव और परिवार के लोग बच्चों को बचाने दौड़े तो कुत्ते ने इन पर भी हमला बोल दिया। कुछ लोगों को काट भी लिया। किसी तरह से ग्रामीणों ने तीनों बच्चों को कुत्ते से बचाया। इसके बाद घेरकर उसे मार डाला।
विज्ञापन

कुत्ते ने बच्चों के चेहरे समेत शरीर से कई जगह का मांस नोच लिया। परिवार के लोग तीनों बच्चों को लेकर दातागंज सीएचसी पहुंचे तो यहां शरीर के गंभीर घावों पर टांके लगाना भी मुश्किल हो गया। ऐसे में तीनों बच्चों को दातागंज से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कुत्ता पहले भी कई लोगों को काट चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed