फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   doda smuggler

डोडा माफिया नजमुल के रिश्तेदारों के गैंग ने की थी फायरिंग, आठ पकड़े, 13 पर एफआईआर

Fri, 12 Feb 2021 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
doda smuggler
ककराला (बदायूं)। एक ओर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी डोडा माफिया नजमुल की संपत्ति जब्त कर उस पर शिकंजा कसने की कोशिश कर रहे हैं तो वहीं उसके रिश्तेदार बेकाबू होते जा रहे हैं। बुधवार रात ककराला की घास मंडी में हुई फायरिंग में उसके रिश्तेदार ही शामिल थे। पुलिस ने इस मामले में पांच नामजद समेत 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनके खिलाफ कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन

मामला बुधवार रात आठ बजे का है। उस समय वार्ड नंबर 21 निवासी मुजाहिद घास मंडी के होटल से खाना लेने जा रहा था। उसी दौरान अलमदार नाम का युवक अपने घर लौट रहा था। बताते हैं कि तभी डोडा माफिया के फुफेरे भाई रविया और फैजान पुत्रगण रब्बानी ने उस पर हमला कर दिया। उस पर फायरिंग कर दी। इसमें अलमदार तो बाल-बाल बच गया लेकिन सड़क किनारे एक मकान के चबूतरे पर बैठे मुजाहिद को पैर में गोली जा लगी। हमले के बाद दोनों पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने मुजाहिद को जिला अस्पताल भेज दिया था। देर रात पुलिस ने मुजाहिद की तहरीर पर नजमुल के फुफेरे भाई रविया, फैजान और चचेरे भाई वार्ड नंबर आठ निवासी बिट्टू, दूसरे पक्ष के अलमदार और वार्ड नंबर 17 निवासी मुंसिफ समेत आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। एफआईआर के मुताबिक दोनों पक्षों के लोगों ने मिलकर मुजाहिद पर गोली चलाई थी। कहा था कि वह बहुत बड़ा नेता बन रहा है। इसलिए उसे गोली मार दो। पुलिस ने इस मामले में बिट्टू और मुंसिफ समेत आठ लोगों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल उनसे पूछताछ चल रही है। अभी किसी को जेल नहीं भेजा गया है।
विज्ञापन

माफिया के रिश्तेदारों ने बनाया है बॉस ग्रुप
बुधवार रात माफिया के जिन रिश्तेदारों ने ककराला में फायरिंग कर दहशत फैलाई है। उन्होंने कस्बे में बॉस नाम का ग्रुप बना लिया है। इसमें कई लड़के शामिल किए हैं, जो एक कॉल या मेसेज पर बताये स्थान पर तुरंत पहुंच जाते हैं। ये सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बुधवार रात जिन लोगों ने फायरिंग की थी उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसमें कुछ लोग पकड़े भी गए हैं। अभी उनसे पूछताछ चल रही है। ये सब नजमुल के करीबी बताए जा रहे हैं। - ओपी गौतम, इंस्पेक्टर अलापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed