{"_id":"68643baf97ba3d9db401a991","slug":"doctors-were-honored-in-government-medical-college-badaun-news-c-123-1-sbly1018-142235-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों को किया सम्मानित
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में केक काटकर डाक्टर्स डे मनाते प्राचार्य डॉ.अरुण कुमार व अन्य।स्रोत:मेडिकल कॉलेज
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को डॉक्टर्स डे पर प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार ने डॉ. बिधान चंद्र रॉय को श्रद्धांजलि अर्पित की।कहा कि डॉ. रॉय न केवल एक महान चिकित्सक थे, बल्कि वे एक कुशल प्रशासक, स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी और शिक्षा संस्थानों के निर्माता भी थे।
उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स डे हमें यह याद दिलाता है कि डॉक्टर सिर्फ रोग का उपचार नहीं करते, बल्कि वे जीवन में आशा और विश्वास का संचार करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मरीजों की सेवा एक टीमवर्क है, जिसमें डॉक्टरों के साथ-साथ अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का योगदान भी उतना ही महत्वपूर्ण और सराहनीय होता है। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने चिकित्सकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहने की सलाह दी, साथ ही यह संदेश भी दिया गया कि समाज को चिकित्सकों की चुनौतियों, बलिदानों और निरंतर सेवा भावना के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। कार्यक्रम का सफल आयोजन पैथोलॉजी विभाग की ओर से किया गया। इस मौके उप प्रधानाचार्य डॉ. नेहा सिंह, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अर्शिया मसूद सिद्दीकी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रितुज अग्रवाल, डॉ. मुकत्याज हुसैन, डॉ. सुचेता यादव व अन्य वरिष्ठ चिकित्सा शिक्षक मौजूद रहे।
बिसौली। डॉक्टर्स डे के मौके पर रोटरी क्लब की ओर से अध्यक्ष संजय गर्ग, सचिव मुदित अग्रवाल और कोतवाली प्रभारी हरेंद्र सिंह ने डॉ. मनोज माहेश्वरी, डॉ. प्रवीण शर्मा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुभिधा माहेश्वरी, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. जितेंद्र नाथ वार्ष्णेय और डॉ. दीपेन्द्र वार्ष्णेय को सम्मानित किया। अध्यक्ष ने कहा कि नगर की बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं में इन चिकित्सकों का अहम योगदान है। कहा कि डॉक्टर समाज की रीढ़ हैं, जिनका सेवा भाव ही उन्हें विशेष बनाता है। कार्यक्रम में क्लब के अन्य सदस्य और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।