{"_id":"644053b243d2aae5ea0d4336","slug":"dm-turned-out-to-be-infected-even-in-rtpcr-investigation-badaun-news-c-4-1-131085-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: आरटीपीसीआर जांच में भी संक्रमित निकले डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: आरटीपीसीआर जांच में भी संक्रमित निकले डीएम
Thu, 20 Apr 2023 02:18 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Thu, 20 Apr 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
9बीडीएन21-रोडवेज स्टैंड पर कोरोना की जांच करता स्वास्थ्य कर्मी।संवाद
बदायूं। कोरोना संक्रमण अब पैर पसारने लगा है। जिले के चार लोग जो दूसरे जिलों में रह रहे हैं, उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के साथ ही अब डीएम मनोज कुमार भी कोरोना संक्रमित निकले हैं। मंगलवार को उनकी एंटीजन किट से जांच हुई थी, जिसमें वह संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद पुष्टि के लिए उनका सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया, बुधवार को आरटीपीसीआर जांच में भी उनके संक्रमण की पुष्टि हुई है।
डीएम होम क्वारंटाइन हैं और उनके साथ चलने वाले स्टाफ की सैंपलिंग की तैयारी की जा रही है। तीन दिन पहले मूलरूप से शहर के मुहल्ला शिवपुरम में रहने वाले इंजीनियर जो लखनऊ में तैनात हैं, की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उनकी रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांचों का दायरा बढ़ा दिया। मंगलवार को सहसवान क्षेत्र के गांव नदायल के रहने वाले एक व्यक्ति अलीगढ़ में कोरोना संक्रमित मिला तो बिल्सी क्षेत्र के युवक की नोएडा में रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। उसे भी जिले में ही जोड़ा गया। इन दोनों के अलावा डीएम मनोज कुमार की भी एंटीजन किट और अब आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आने के बाद स्वास्थ्य विभाग चिंतित हो उठा है। स्वास्थ्य विभाग के रिकाॅर्ड में जिले में रहने वाले पांच लोग अब तक संक्रमित हो चुके हैं।
बांदा निवासी युवक की बदायूं के रिकाॅर्ड में फीड कर दी रिपोर्ट
बुधवार को जिले में दो लोगों में कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग ने जारी की, जिसमें एक हैरान कर देने वाला मामला भी सामने आया। पता चला कि बांदा जिले का रहने वाला युवक कोरोना संक्रमित निकला है, जिसको बदायूं के रिकार्ड में दर्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
दो हजार तक पहुंचा जांचों का दायरा
जिले में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के साथ ही अब जांचों का दायरा बढ़ाया गया अब तक जहां एक हजार से 12 सौ तक जांचें हो रही थीं, अब उनकी संख्या बढ़ाकर दो हजार तक कर दी गई है। सीएमओ ने स्पष्ट रूप से सभी टीमों को निर्देश दिए हैं कि वह ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच करेंगे।
यहां हो रही कोरोना की जांच
- गांधी नेत्र चिकित्सालय
- रोडवेज बस स्टैंड
- रेलवे स्टेशन
- जिला अस्पताल
- जिला महिला अस्पताल
कोरोना के पुराने मरीजों की होगी स्क्रीनिंग
स्वास्थ्य विभाग ने अब कोरोना के मरीज सामने आने के बाद कोरोना के पुराने मरीजों की स्क्रीनिंग शुरू कराने की तैयारी की है। कोरोना के पुराने मरीजों की स्क्रीनिंग कराई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों के साथ आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर मरीजों की हिस्ट्री लिखेंगी। कोरोना काल में कोरोना संक्रमित रहने वालों को मौजूदा समय में कौनसी दिक्कत हो रही है इस बारे में भी पता किया जाएगा। सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय ने सभी एमओआईसी और नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्र में कोरोना के पुराने मरीजों की स्क्रीनिंग कराते रहें। इससे अगर किसी में फिर से लक्षण हैं तो उसके बारे में भी पता चल सकेगा।
- डीएम की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है, वह होम क्वारंटाइन हैं उनके संपर्क में जो भी लोग रहे हैं उन सभी की सैंपलिंग कराई जाएगी। जिले में कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए इंतजाम दुरुस्त कराए जा चुके हैं। कोविड अस्पतालों में भी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जा चुकी हैं।
- डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय, सीएमओ