{"_id":"570fd53f4f1c1bd6394a6ad2","slug":"dm-instructed-district-ineffective-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के निर्देश जिला अस्पताल में बेअसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के निर्देश जिला अस्पताल में बेअसर
बदायूं, ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
अस्पपताल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला चिकित्सालय से नदारद रहने के अभ्यस्त चिकित्सकों की गोपनीय जांच शुरू हो गई है। डीएम के सूत्र अस्पताल पहुंचकर सूचनाएं संकलित कर रहे हैं। डीएम जल्द ही फिर जिला अस्पताल में छापा मार सकते हैं। इस बार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी ने यहां ज्वाइन करने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता दी है। उनके पहले निरीक्षण में दिए गए निर्देश पर भी जिला अस्पताल प्रबंधन ने अभी कोई ध्यान नहीं दिया है। एक पखवाड़ा पूर्व उन्होंने सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया, एडीएम प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव और नगर मजिस्ट्रेट अजय कुमार श्रीवास्तव के साथ जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान निर्देश जारी किए। डीएम जिला चिकित्सालय ही नहीं, बल्कि पीएचसी, सीएचसी का औचक निरीक्षण भी कराएंगे।
-----
ओपीडी के सामने खड़ी हो रहीं बाइकें
बदायूं। पिछले निरीक्षण में डीएम ने ओपीडी के सामने मोटर साइकिल खड़ी पाए जाने पर बड़ी नाराजगी जताई थी। साथ ही गुस्सा व्यक्त करते हुए तत्काल इन बाइकों को हटवाने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके अस्पताल प्रशासन ने इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की है। बाइकें अभी भी ओपीडी के सामने खड़ी हो रही हैं।
विज्ञापन
-----
वरिष्ठ नागरिकों को विंडो तो है, लाइन एक ही
बदायूं। जिला चिकित्सालय में वरिष्ठ नागरिकों के लिए डीएम ने पर्चा बनवाने को अलग खिड़की बनाए जाने के निर्देश भी दिए थे। इस पर अस्पताल प्रशासन ने खिड़की पर अलग से लिखवा तो दिया है लेकिन इस काउंटर पर किसी को बैठाया नहीं गया है। सभी एक ही लाइन में पर्चा बनवा रहे हैं।