{"_id":"6a63c9bff3af4b4a350d5138","slug":"dm-inspected-route-diversion-and-security-arrangements-at-atena-ghat-in-dataganj-badaun-news-c-123-1-bdn1037-169243-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: डीएम ने दातागंज के अटेना घाट पर रूट डायवर्जन और सुरक्षा के इंतजाम परखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: डीएम ने दातागंज के अटेना घाट पर रूट डायवर्जन और सुरक्षा के इंतजाम परखे
विज्ञापन
अटैना घाट पर कांवड़ की तैयारियों का निरीक्षण करते जिलाधिकारी और एसएसपी।
बदायूं। कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अवनीश राय ने शुक्रवार को तहसील दातागंज के अटेना घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य सभी इंतजाम समय रहते पूरे कर लिए जाएं, ताकि कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। डीएम ने बताया कि आगामी श्रावण मास में 30 जुलाई से प्रारंभ होने वाली कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। घाट के दोनों किनारों का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
उन्होंने बताया कि यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद में सेक्टर व जोन बनाकर मजिस्ट्रेट/अधिकारी नामित किए गए हैं। बेहतर प्रकाश व्यवस्था के लिए हाईमास्क लाइटें लगाई जा रही हैं तथा सीटीवी से निगरानी की जाएगी। शिविर संचालन के लिए पूर्व अनुमति और अन्य मानक तय किए गए हैं। निरीक्षण में एसएसपी अंकिता शर्मा व अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
कंट्रोल रूम के नंबर जारी
डीएम ने बताया कि आपात स्थिति में सहायता के लिए कलेक्ट्रेट स्थित आईसीसीसी कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 05832-266049, 05832-266050, 05832-266052, 05832-266054 एवं मोबाइल 7505389289, 7505395940 जारी किए गए हैं। वहीं पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम के नंबर 9454402956, 9454417440 पर भी सूचना दी जा सकती है।
डीएम ने गंगा-रामगंगा के संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण
बदायूं। नदियों में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिलाधिकारी अवनीश राय ने शुक्रवार को दातागंज तहसील क्षेत्र के संवेदनशील स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, एसडीएम दातागंज व बाढ़ खंड के अधिकारियों के साथ गंगा नदी पर स्थित अटेना पुल के समीप संवेदनशील क्षेत्र का जायजा लिया। टीम ने रामगंगा नदी किनारे बसे ग्राम गोटिया के पास जलभराव और कटाव की दृष्टि से संवेदनशील स्थल तथा बाढ़ तैयारियों का निरीक्षण किया।
डीएम ने बचाव कार्यों के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए संवेदनशील स्थलों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। गांवों में ग्रामीणों की सुरक्षा, राहत सामग्री और आपातकालीन तैयारियों के लिए सभी विभाग 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहें। जलस्तर बढ़ने पर समय रहते त्वरित कार्रवाई कर जन-धन की हानि रोकी जाए।निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद