फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   DM handed over the investigation of the accident to SDM Sadar

Budaun News: डीएम ने एसडीएम सदर को सौंपी हादसे की जांच

Wed, 31 Jan 2024 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
DM handed over the investigation of the accident to SDM Sadar
मेडिकल कालेज में घायल छात्रों का हाल जानते बिल्सी विधायक। संवाद
बदायूं। उझानी कोतवाली इलाके में स्कूली बच्चों को ले जारी वैन के कैंटर से टकराने पर पिता-पुत्र समेत तीन की मौत और छह बच्चों के घायल होने की सूचना पर डीएम मनोज कुमार, एसएसपी आलोक प्रियदर्शी और बिल्सी विधायक हरीश शाक्य राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने घायल बच्चों का हाल जाना और उनके उचित इलाज के लिए प्राचार्य एनसी प्रजापति से बात की। इस हादसे की जांच एसडीएम सदर को सौंपी गई है।
विज्ञापन


डीएम मनोज कुमार ने बताया कि हादसा बेहद दर्दनाक है। आखिर हादसा कैसे हुआ, क्या वजह रही, इसकी जांच कराई जाएगी। एसडीएम सदर एसपी वर्मा को इसकी जांच सौंपी गई है। डीएम ने बताया कि सुबह करीब 9:30 बजे वह घटनास्थल पर पहुंच गए थे। उस दौरान ज्यादा कोहरा नहीं था। धूप भी निकल रही थी। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि वाहनों की रफ्तार ज्यादा थी। हादसे की वजह सामने आनी चाहिए, इसलिए जांच कराई जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने एसएसपी आलोक प्रियदर्शी के साथ राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों की हालत देखी। मृतकों के परिवार वालों को आर्थिक सहायता भी दिलाई जाएगी।
विज्ञापन


- बहुत दर्दनाक हादसा है। हम भी मौके पर पहुंचे थे। घायलों को देखा और उनसे बातचीत की। एक बच्ची को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य बच्चों की हालत खतरे से बाहर है। हादसे में वैन चालक और उनके बेटे की मौत हुई है। एक अन्य बच्चे की भी मौत हुई है। उनकी संवेदनाएं परिवार वालों के साथ हैं। - हरीश शाक्य, बिल्सी विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कालेज में घायल छात्रों का हाल जानते बिल्सी विधायक। संवाद

मेडिकल कालेज में घायल छात्रों का हाल जानते बिल्सी विधायक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed