{"_id":"66b3c6ad74c61f2f240c92d5","slug":"dm-gave-gifts-to-children-for-reciting-tables-badaun-news-c-123-1-sbly1001-123766-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: डीएम ने पहाड़ा सुनाने पर बच्चों को दिया उपहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: डीएम ने पहाड़ा सुनाने पर बच्चों को दिया उपहार
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय फरीदापुर में बच्चों से सवाल करतीं डीएम निधि श्रीवास्तव। स्रोत-प्रशासन
बदायूं। डीएम निधि श्रीवास्तव ने बुधवार को ब्लॉक जगत के प्राथमिक विद्यालय फरीदापुर का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने शिक्षिका की भूमिका में बच्चों को पढ़ाया। उन्होंने एक बच्चे को पहाड़ा सुनाने को कहा। बच्चे ने बिना झिझक पहाड़ा सुना दिया। इस पर उन्होंने उसे उपहार दिया। साथ ही अन्य बच्चों को अच्छे से पढ़ने के लिए प्रेरित किया।
डीएम ने निरीक्षण के दौरान वहां साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय की व्यवस्था, मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था आदि विभिन्न पहलुओं पर निरीक्षण किया। विद्यालय में नियमित रूप से साफ-सफाई करने व सभी बच्चे पूरी यूनिफॉर्म में आएं, इसके निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षकाें से कहा कि बच्चों को नैतिक शिक्षा भी दी जाए। बच्चे देश का भविष्य हैं। भावी पीढ़ी को अच्छे स्वास्थ्य व शिक्षा का अधिकार है।
निर्देश दिए कि सभी शिक्षक मन लगाकर बच्चों को शिक्षा प्रदान करें ताकि आगे चलकर वह एक अच्छे नागरिक बन सकें। उन्होंने उपस्थित बच्चों से विभिन्न विषयों पर सवाल किए। इसमें कक्षा दो के देव ने पहाड़ा सुनाया तो दूसरे बच्चे ने इकाई-दहाई के बारेे में बताया। उत्तर सही मिलने पर उन्होंने दोनों बच्चों को लंच बाॅक्स गिफ्ट किया। अन्य बच्चों को कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।