फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   DM appeals to make voter revision work successful

Budaun News: मतदाता पुनरीक्षण कार्य को सफल बनाने के लिए डीएम ने की अपील

Tue, 02 Sep 2025 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
DM appeals to make voter revision work successful
बदायूं। निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण की पूर्व गतिविधियों के तहत सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम अवनीश राय की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित हुई।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने कहा कि आयोग का उद्देश्य मतदाताओं को सहज, सरल और सुलभ मतदान अनुभव उपलब्ध कराना है। इसके लिए प्रत्येक वर्ष मतदेय स्थलों का पुन: सम्भाजन कराया जाता है। इस बार भी यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी परिवार का विभाजन न हो, एक ही भवन या गली के मतदाता एक ही अनुभाग में सम्मिलित हों तथा मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक पहुंचने के लिए दो किलोमीटर से अधिक दूरी तय न करनी पड़े। साथ ही किसी भी प्राकृतिक बाधा को पार करने की स्थिति भी न बने। डीएम ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि पुनरीक्षण कार्य को सफल बनाने हेतु प्रत्येक मतदेय स्थल पर बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति सुनिश्चित करें और उनकी सूची जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं के नाम फॉर्म-6 भरवाकर निर्वाचक नामावली में जोड़े जाएं। इसी प्रकार 24 वर्ष या उससे अधिक आयु के अर्ह मतदाताओं के नाम भी शामिल कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वैभव शर्मा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed