Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   DM and SSP Hear Grievances at Musajhag Police Station; No One Arrives from Sajni

Budaun News: मूसाझाग थाने में डीएम और एसएसपी ने सुनीं समस्याएं, सैजनी से नहीं पहुंचा कोई

Sun, 29 Mar 2026 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
DM and SSP Hear Grievances at Musajhag Police Station; No One Arrives from Sajni
मूसाझाग थाने में लोगों की समस्याएं सुनते डीएम, एसएसपी। स्रोत- पुलिस
बदायूं। एचपीसीएल प्लांट में बीती 12 मार्च को दो अफसरों की हत्या के बाद चर्चा में आए मूसाझाग थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन ने जनसंपर्क तेज कर दिया है। शनिवार को यहां थाना दिवस में पहुंचे डीएम अवनीश राय व एसएसपी अंकिता शर्मा ने लोगों की समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण कराया। हालांकि इस दौरान सैजनी गांव से जुड़ा कोई भी मामला डीएम व एसएसपी के सामने नहीं पहुंचा, न वहां का कोई व्यक्ति।
विज्ञापन

दोनों अफसरों ने कहा कि किसी को डरने की जरूरत नहीं है। यदि किसी की कोई समस्या है तो उनको अवगत कराया जाए, जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। समाधान दिवस में भूमि, राजस्व एवं पुलिस से संबंधित कुल 9 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें एक का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया, जबकि शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि वास्तविक समाधान सुनिश्चित होना चाहिए, जिससे शिकायतकर्ता संतुष्ट हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूमि एवं राजस्व विवादों पर विशेष ध्यान देते हुए डीएम ने राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मामलों में समन्वय बनाकर कार्य करने से विवादों का स्थायी समाधान संभव होगा। एसएसपी अंकिता शर्मा ने कहा यदि किसी को कोई दिक्कत है तो पुलिस को बताएं, तत्काल उसकी मदद की जाएगी। पुलिस आपकी मित्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed