फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   DM along with MP, MLA visited flood affected areas by tractor, boat

सांसद, विधायक और डीएम ने ट्रैक्टर, नाव से किया बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा

Tue, 26 Oct 2021 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
DM along with MP, MLA visited flood affected areas by tractor, boat
दातागंज (बदायूं) में नाव से बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में जाते सांसद, विधायक, डीएम और सीएमओ। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं/दातागंज। गंगा और रामगंगा के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का सोमवार को आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने डीएम दीपा रंजन और सीएमओ डॉ. विक्रम सिंह पुंडीर के साथ जायजा लिया। बाढ़ग्रस्त गांवों तक आने के लिए ट्रैक्टर और नाव का सहारा लिया। विधायक राजीव कुमार सिंह ने ट्रैक्टर चलाया। सांसद, डीएम और सीएमओ के साथ अन्य अधिकारी, कर्मचारी ट्रैक्टर-ट्रॉली में साथ में रहे।
विज्ञापन

दातागंज तहसील क्षेत्र से होकर गंगा और रामगंगा दोनों नदियां गुजरती हैं। गंगा कई दिन से उफान पर हैं। एक दशक के बाद इस बार रामगंगा भी खतरे के निशान को पार कर गई थी। गंगा और रामगंगा के तटवर्ती 60 से ज्यादा गांव बाढ़ से घिर गए। मानपुर के पास रपटा पुल डूबने और पुलिया टूटने के कारण बदायूं का वाया दातागंज से शाहजहांपुर के लिए संपर्क भी कट गया। सोमवार को सांसद धर्मेंद्र कश्यप, विधायक राजीव कुमार सिंह, डीएम दीपा रंजन और सीएमओ दातागंज पहुंचे। यहां से यह लोग हजरतपुर पहुंचे। हजरतपुर के आस-पास के गांवों में बाढ़ का व्यापक प्रकोप है। सांसद, विधायक, डीएम और सीएमओ ने हजरतपुर के साथ हर्रामपुर, मौजमपुर, शेरपुर गांवों का ट्रैक्टर-ट्रॉली से दौरा किया।
विज्ञापन

बाढ़ग्रस्त कई गांवों में यह लोग नाव से भी पहुंचे। ग्रामीणों को राहत सामग्री का वितरण किया और चौपालों पर बैठक कर ग्रामीणों से बात की और बाढ़ से हुए नुकसान के बारे में जाना। जनप्रतिनिधियों समेत अधिकारियों ने ग्रामीणों को क्षति की भरपाई के साथ हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम दीपा रंजन ने सीएमओ डॉ. विक्रम सिंह पुंडीर को बाढ़ग्रस्त गांवों में संक्रामक बीमारियों के मद्देनजर हेल्थ कैंप लगा कर दवाओं का वितरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने रामगंगा के बाद गंगा के तटवर्ती बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का भी दौरा कर नुकसान का जायजा लिया।
कई इलाकों में बाइक से भी घूमे सांसद और विधायक
आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह के साथ दातागंज के बाढ़ग्रस्त कई गांवों में बाइक से भी घूमे। ग्रामीणों से बात करके बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। पिछले दिनों बारिश के कारण धान की फसलों को हुए नुकसान के बारे में भी सांसद और विधायक ने किसानों से जाना। उन्होंने किसानों और ग्रामीणों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान एसडीएम राजशिरोमणि भी उनके साथ रहे।
तीसरे दिन भी बंद रहा दातागंज-शाहजहांपुर रोड
बाढ़ के कारण दातागंज-शाहजहांपुर रोड तीसरे दिन भी बंद रहा। ऐसे में लोगों को बरेली होते हुए करीब 40 किमी अतिरिक्त दूरी तय कर सफर करना पड़ा। दातागंज-तिलहर-पुवायां स्टेट हाईवे पर मानपुर के पास बना रपटा पुल अब भी बाढ़ के पानी में डूबे हुआ है। इसके अलावा यहां पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो गई है। कई स्थानों पर रोड अब भी जलमग्न है। रोडवेज ने इस रोड पर बाढ़ आने के बाद से ही बस सेवा बंद कर दी थी।

क्षति का आकलन करें, बाढ़ग्रस्त गांवों में नाव से पहुंचाएं राहत सामग्री: डीएम
सांसद और विधायक के साथ बाढ़ग्रस्त गांवों के निरीक्षण को पहुंची डीएम दीपा रंजन को एसडीएम दातागंज राजशिरोमणि ने बताया कि तहसील क्षेत्र के 10 गांवों का संपर्क बाढ़ के कारण कट गया है। डीएम ने एसडीएम को निर्देश दिए कि लेखपालों की टीमें लगाकर बाढ़ से हुई क्षति का आकलन कराएं। बाढ़ग्रस्त गांवों में नाव के जरिए राहत सामग्री पहुंचाएं। पशु चिकित्सा विभाग को बाढ़ प्रभावित गांवों में पशुओं का टीकाकरण करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन लोगों के आवास बाढ़ में बह गए हैं उनको मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने की कार्रवाई करें। इस मौके पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार जादौन, जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्रा, एक्सईएन बाढ़ खंड उमेश चंद्र, बीडीओ बीपी सिंह आदि मौजूद रहे।

दातागंज (बदायूं) में ट्रैक्टर से बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का जायजा लेने निकले आंवला सांसद धर्मेंद्र

दातागंज (बदायूं) में ट्रैक्टर से बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का जायजा लेने निकले आंवला सांसद धर्मेंद्र- फोटो : BADAUN

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed